
Hema Malini
नई दिल्ली। दुनियाभर में भूत-प्रेत को लेकर कई किस्से कहानियां मौजूद हैं। आपने भी भूतों के कई किस्से सुने होंगे या हो सकता है कि कभी इसका सामना भी किया हो। बॉलीवुड में भी ऐसे कई स्टार्स हैं जिनका भूतों से सामना हुआ है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम फिल्मों की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं कि क्योंकि हम बात करें स्टार्स के साथ हुए असल हादसों की। जिनके बारे में वो खुद खुलासे कर चुके हैं। एक बार बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा।
ये बात उस वक्त की है जब हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। कुछ वक्त तक वह ऐसे घर में रहा करती थीं जो भुतहा था। उस घर में उन्हें रात को सोते वक्त ऐसा लगता था जैसे कोई उनका गला दबा रहा हो। इसका खुलासा खुद हेमा ने एक इंटरव्यू में किया था।
हेमा मालिनी ने बताया, 'ये बात उस वक्त की है जब मैंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। उन दिनों मैं फिल्म सौदागर की शूटिंग कर रही थी। हम अनंतस्वामी के घर से बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुए थे लेकिन वो फ़्लैट बहुत छोटा था जिसके बाद हम जुहू में 7वीं रोड पर स्थित एक बंगले में शिफ्ट हुए जो कि भुतहा था’। उस वक्त हेमा अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। हेमा अपनी मां के साथ सोती थीं।
इंटरव्यू में हेमा ने बताया, ‘मेरी मां को तो ठीक से नींद आ जाती थी लेकिन मुझे रात में ऐसा लगता था जैसे कोई मेरा गला दबा रहा हो। ऐसा अगर एक या दो बार हुआ होता तो हम नजरअंदाज कर देते। लेकिन बार-बार यही हो रहा था। जिसके बाद हमने वो घर छोड़कर अपना खुद का अपार्टमेंट खरीद लिया था’। हेमा ने बताया था कि उनकी मां रात को उन्हें तड़पते हुए देखती थीं और हैरान रह जाती थीं। उनकी मां को रात को अजीबो-गरीब एहसास होने लगे थे। जिसके बाद वो समझ गई थीं कि ये घर भुतहा है।
Published on:
17 Sep 2021, 8:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.