5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को दिया था शादी का ऑफर, लेकिन एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

ये वाक्या तब का है जब प्रियंका चोपड़ा ने साल २००० में लारा दत्ता के साथ मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। इसी वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख प्रियंका से तरह-तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 17 Sep 2021, 4:57 PM IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियांं बटोरती हैं। प्रियंका ने साल २०१८ में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। शादी से पहले प्रियंका का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। जिसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार शाहरुख ने प्रियंका को शादी का ऑफर दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने मना कर दिया था।

दरअसल, ये वाक्या तब का है जब प्रियंका चोपड़ा ने साल २००० में लारा दत्ता के साथ मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। इसी वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख प्रियंका से तरह-तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। उस वक्त मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में शाहरुख खान जज पैनल में शामिल थे। ऐसे में उन्हें प्रियंका से सवाल पूछने का मौका मिला था।

ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने ब्लैक बिकनी में शेयर की अपनी तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

शाहरुख उनसे पूछते हैं कि 'मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है लेकिन आप इनमें से किससे शादी करना चाहेंगी? इसके बाद किंग खान ने प्रियंका को तीन ऑप्शन दिए।' उन्होंने कहा, 'आप शादी के लिए ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप दोनों गर्व करेंगे। या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे। या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार से शादी करेंगी जो यहां बैठकर और कुछ नहीं बस आपसे काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।' शाहरुख के इस सवाल का प्रियंका मजेदार जवाब देती हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के शो ‘द एक्टिविस्ट’ को लेकर बढ़ा विवाद, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी

प्रियंका चोपड़ा ने जवाब में कहा, 'अगर मुझे ये तीन मुश्किल विकल्प दिए जाते हैं तो मैं भारतीय स्पोर्ट्समैन को चुनुंगी। भारतीय स्पोर्ट्समैन ताकि जब मैं घर आऊं या वो घर आए तो मैं उसके सपोर्ट के लिए और उसे बताने के लिए खड़ी रहूं कि मैं उस पर उतना ही गर्व करती हूं जितना पूरा देश करता है। मैं उसे बता पाऊं कि देखो तुमने कितना अच्छा किया है और तुम बेस्ट हो। मुझे वाकई अपने पति पर गर्व होगा क्योंकि वो एक स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर का होगा और देश को गर्व करने का मौका देगा।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन