बॉलीवुड

कौन थे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा, जिन्होंने मुंबई में कर ली सुसाइड?

Anil Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता का आज 11 सितंबर 2024 को निधन हो गया। यहां जानिए एक्ट्रेस के पिता से जुड़ी सारी डिटेल्स।
2 min read
Sep 11, 2024
All About Malaika Arora Father Anil Arora Who Died By Suicide In Mumbai

Malaika Arora Father Anil Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर से एक दुखद खबर आई। बताया जा रहा है कि उनके पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह 9 बजे मुंबई के बांद्रा में अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

ये सुसाइड थी या आत्महत्या इसकी जांच में मुंबई पुलिस जुटी हुई है। ये न्यूज मिलते ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए अभिनेत्री के घर पहुंचे। मुंबई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कौन थे अनिल अरोड़ा?

मलाइका अरोड़ा खान के पिता अनिल अरोड़ा पंजाब के शहर फाजिल्का में रहने वाले पंजाबी हिंदू थे। वो इंडियन मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड थे। उन्होंने मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा।

अनिल अरोड़ा अपनी पत्नी जॉयस से तब अलग हो गए थे, जब मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं, जबकि उनकी बहन अमृता अरोड़ा 6 साल की थीं। तलाक के बाद दोनों बच्चियों की परवरिश उनकी मां ने ही की।

क्या अनिल अरोड़ा ने की सुसाइड?

मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड की या नहीं, ये जांच का विषय और पुलिस अपनी जांच में जुटी है। मगर कई जगह ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ ने उनके डिप्रेशन में होने तक की बात कही है।

मगर इन बातों में कितनी सच्चाई है ये अभी पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस की पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा। 

Updated on:
11 Sept 2024 02:00 pm
Published on:
11 Sept 2024 02:00 pm