मलाइका अरोड़ा इस समय पुणे मे थी वह आनन-फानन में मुंबई के लिए रवाना हो गई है। अभी तक सामने नहीं आया है कि एक्ट्रेस के पिता ने ये बड़ा कदम क्यों उठाया है। अभी उनके शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट की बात सामने नही आई है। अनिल अरोड़ा ने आत्यहत्या जैसा कदम क्यों उठाया है, इसकी असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी मृत्यु से पूरा अरोड़ा परिवार गम में डूबा हुआ है।