सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “वाह मलाइका आज तुमने इनडायरेक्ट अपने दिल की बात बोल दी।” दूसरे ने लिखा, अर्जुन क्या तुमने भी मलाइका के साथ ऐसा ही किया था? क्या तुम अपनी गर्लफ्रेंड को हर चीज में रोकते-टोकते थे।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन आप दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हो। एक बार फिर साथ आ जाओ।” चौथे यूजर ने लिखा, “आप दोनों जब साथ आए थे तो सबको बताया था, पर जब अलग हुए तो किसी को कुछ पता ही चलने नहीं दिया।” मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप क्यों हुआ ये सवाल आज भी एक पहेली बना हुआ है। कपल के फैंस आज भी जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि प्यार भरे रिश्ते को पलभर में तोड़ दिया।