Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका एक परफेक्ट कपल की लिस्ट में आते थे। दोनों के फैंन कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खबरें मलाइका के प्रेग्नेंट होने से लेकर शादी के कार्ड बंटने की खबरों ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया था। फिर अचानक पता चला की कपल ने हमेशा के लिए अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जहां मलाइका धीर-धीरे अर्जुन कपूर से मूवऑन होने की कोशिश कर रही हैं वहीं, अर्जुन लगता है मलाइका से मूव ऑन हो चुके हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट उनके फैंस को परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब अर्जुन मलाइका के प्यार को मलाल कह रहे हैं। वहीं, मलाइका के फैंस अर्जुन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।