नताशा 4 दिन पहले मुंबई आई थी जैसे ही उन्होंने इंडिया में कदम रखा हर कोई हैरान रह गया। वहीं हार्दिक के फैंस भाभी कहकर नताशा को बोलने लगे। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर तलाक के इतने समय बाद अचानक मुंबई क्यों आई हैं। ऐसे में नताशा के पोस्ट से फैंस उनके आने की वजह सामने ला रहे हैं। नताशा का जो पोस्ट सामने आया है उसमें नताशा एक सैलून में अपना फेस मसाज करवा रही हैं। वह अपने चेहरे को स्ट्रेस फ्री रखना चाहती हैं और ग्लो लाना चाहती हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ग्लैम ग्लो’। इसके बाद फैंस का कहना है कि वह इंडिया अपने नए प्रोजेक्ट की वजह से आई हैं। उन्हें शायद कोई फिल्म या कोई मॉडलिंग के लिए नया काम मिला है। इसलिए वह अपना मेकओवर करवा रही हैं। ऐसे में कई लोगों का कहना ये भी है कि नताशा ये सब हार्दिक के लिए कर रही हैं। वह उनके पास एक बार फिर वापस जाना चाहती हैं।