एक यूजर ने सुहाना और अगस्त्य नंदा की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “सुहाना तुम और अगस्त्य साथ में काफी अच्छे लगते हो। बताओ तो सही शादी कब है।” दूसरे ने लिखा, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान रिश्तेदार बनने वाले हैं। अगस्त्य ही शाहरुख के दामाद बनेंगे।” तीसरे ने लिखा, “श्वेता नंदा को तो सुहाना पहले से पसंद हैं तो बात पक्की समझो फिर तो।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर लगता है कि अगस्त्य सुहाना को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। बता दें, हाल ही में सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अपनी साड़ी में फोटो शेयर की थी जिस पर श्वेता नंदा ने कमेंट किया था। इसके बाद रिप्लाई में सुहाना ने थैंक यू भी कहा था।