17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन को भूलना मलाइका के लिए हुआ मुश्किल! बोलीं- हंसी और प्यार दोनों…

Malaika arora instagram: मलाइका अर्जुन कपूर से दूर होकर नहीं रह पा रही है। एक बार फिर उनके पोस्ट से सब जाहिर कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Sep 2024, 2:42 PM IST

Malaika Arora post

Malaika Arora post

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका ने जब ब्रेकअप किया तो हर कोई हैरान रह गए। पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया, किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अपनी जान से ज्यादा एक दूसरे को प्यार करने वाला ये कपल कैसे अलग हो सकता है, इसकी वजह शादी बताई गई। अब दोनों को एक दूसरे से अलग हुए महीनों बीत चुके हैं फिर भी आज तक दोनों ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट से बताते रहते हैं कि उनकी जिंदगी बेरंग हो गई है। मलाइका और अर्जुन एक बॉलीवुड के ऐसे कपल माने जाते थे जो एक दूसरे को पूरा करते थे। अब मलाइका ने एक बार फिर ये साबित किया है कि वह अर्जुन के बिना कुछ नहीं है। उनकी जिंदगी में अर्जुन की असली जगह अब हर किसी को दिखाई दे रही है। मलाइका के इस पोस्ट को पढ़कर फैंस भी कपल के प्यार की दुहाई दे रहे हैं।

मलाइका ने किया नया पोस्ट (Malaika Arora Arjun Kapoor)

मलाइका ब्रेकअप के बाद अपने इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है। वह हर मिनट हर घंटे कुछ न कुछ अपडेट करती रहती हैं। वहीं, उनके फैंस भी उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं। जैसे ही मलाइका ने ये पोस्ट शेयर किया, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मलाइका ने असल में एक अपने मन की बात पोस्ट में लिखा है। उन्होंने लिखा, “स्वाथ्य दवा से ठीक नहीं होता। यह मन, दिल और आत्मा की शांति से ठीक रहता है। साथ ही यह हंसी और प्रेम से ठीक होता है।” मलाइका के इस पोस्ट को यूजर्स अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि मलाइका की हेल्थ अर्जुन कपूर से जुड़ी थी। उनके जाने से वह हंसी और प्यार दोनों को मिस करती हैं। वह अर्जुन से बेहद प्यार करती हैं।

मलाइका के पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “मलाइका तुम अर्जुन को अभी भी अपनी यादों में याद करती हो।” दूसरे ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका को कभी अलग नहीं होना चाहिए था।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका अर्जुन से 10 साल बड़ी थी तो दोनों कैसे शादी कर सकते थे।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप दोनों को अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए और खुद को खुश रखना चाहिए। बता दें, मलाइका और अर्जुन पिछले 5 साल से साथ थे। दोनों ने पब्लिक कभी अपना रिश्ता नहीं छुपाया। हमेशा दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे। फिर अचानक एक दिन कपल के करीबी ने अनाउंस किया कि दोनों अपना रिश्ता यहीं खत्म कर रहे हैं। हम दोनों अलग हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : मुंबई में नताशा ने किया हार्दिक को Miss, जैस्मिन वालिया पर भी कसा तंज, लिखा- किसी का सपना…