नताशा के लिए सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “नताशा तुम इंडिया आई हो वेलकम।” दूसरे ने लिखा, “हार्दिक से अलग होकर तुम शायद खुश नहीं हो, इसलिए ही मुंबई आ गई हो।” तीसरे ने लिखा, “क्या मुंबई आने के पीछे कोई खास वजह है?” एक अन्य यूजर ने लिखा कि नताशा तुम कभी भी अपने घर आ सकती हो, मुंबई से तुम्हारे पति का गहरा नाता है, पर तुम भी हमारी अपनी हो।” बता दें, नताशा और हार्दिक ने 2020 में शादी की थी। शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट थी जिस वजह से पहले कपल ने नॉर्मल शादी की फिर बाद में ग्रैंड वेडिंग की। जो 4 साल में ही टूट गई और 18 जुलाई 2024 को दोनों ने तलाक अनाउंस कर दिया।