बॉलीवुड

Box Office पर क्यों नहीं चली ‘भेड़िया’, डायरेक्टर ने बताई 2 वजह, एक अजय देवगन और दूसरी…

Bhediya Box Office: अमर कौशिक की फिल्म ‘भेड़िया’ बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऐसा क्यों हुआ इसका कारण उन्होंने खुद बताया है। इसकी एक वजह वो अजय देवगन को भी बता रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2025, 4:07 PM IST
Bhediya
Bhediya and Ajay Devgn

Bhediya Box Office: साल 2022 में रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन जब फिल्म ओटीटी पर आई, तो इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला।

अब फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने खुद बताया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

‘भेड़िया’ को थिएटर में क्यों नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स?

अमर कौशिक ने इसके दो कारण बताए हैं एक इंटरव्यू में। उन्होंने कहा- “दो चीजें थीं जो मुझे बाद में समझ आईं। पहली, हमारी फिल्म ‘भेड़िया’ उसी समय रिलीज हुई जब अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ पहले से ही धमाल मचा रही थी। लोग थिएटर में वही देखने जा रहे थे।”

अमर कौशिक

दूसरी वजह के तौर पर उन्होंने कहा-“मैंने फिल्म यंग जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाई थी और उस समय एग्जाम चल रहे थे। स्टूडेंट्स को फिल्म के बारे में पता ही नहीं चला। बाद में OTT पर जब उन्होंने देखा, तो बहुत पसंद की।”

क्लाइमेक्स को लेकर है पछतावा

अमर कौशिक ने ये भी कबूला कि ‘भेड़िया’ का क्लाइमेक्स थोड़ा सही नहीं था। उन्होंने कहा-“मैंने क्लाइमेक्स में दोनों को जानवर दिखाया, न कि हीरो-हीरोइन। अगर मैं वरुण को इंसान बनाकर लड़ाता, तो सबको पता चल जाता कि वो शिफ्टिंग भेड़िया है। इससे सीक्वल बनाना मुश्किल हो जाता।”

कितना रहा ‘भेड़िया’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अमर कौशिक ने बताया की इसने उम्मीद से कम बिजनेस किया। भेड़िया ने 66.65 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। लेकिन ओटीटी पर इसे बेहद पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला। अब ‘भेड़िया 2’ पर जल्द ही काम शुरू होगा।

Updated on:
6 Apr 2025, 4:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’