बॉलीवुड

आपके साथ खुश नहीं हैं Ranbir Kapoor ! शख्स ने दिखाई ऐसी फोटोज कि हैरान रह गईं Alia Bhatt

बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मॉम डैड बनने वाले हैं। दोनों काफी खुश हैं।आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) की प्रमोशन में बिजी होने के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी को भी काफी एंजॉय कर रही हैं। आज आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' प्रीमियर हो गया है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया से रणबीर के बारे में कुछ ऐसा पूछ लिया गया कि उनकी बोलती बंद हो गई।
2 min read
Aug 05, 2022
american influencer asks weird question to alia bhatt related to ranbir kapoor watch video
american influencer asks weird question to alia bhatt related to ranbir kapoor watch video

अपनी फिल्म को लेकर आलिया ने बैक टू बैक खूब सारे इंटरव्यूज दिए। इस बीच एक्ट्रेस ने अमेरिका के यूट्यूबर जैबी कोय से बातचीत की। इस दौरान इन्फ्लुएंसर ने कुछ ऐसा पूछ लिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। दरअसल में इन्फ्लुएंसर ने अदाकारा से पूछा कि क्या रणबीर घर में मुस्कुराते हैं? ये सुनकर आलिया हैरान हो गईं। इसके बाद इन्फ्लुएंसर ने बताया कि जब भी वो आलिया और रणबीर की तस्वीरें गूगल पर सर्च करते हैं तो एक्टर हमेशा दुखी नज़र आते हैं।

इस अजीब से सवाल का जवाब देने से पहले आलिया खूब हंसी और फिर उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने बताया कि मेरा भी एक्सप्रेशन है जब मैं फोकस करती हूं या कुछ खरीदने जाती हूं तो मेरे एक्सप्रेशन अलग होते हैं। आगे आलिया ने बोला कि रणबीर की मुस्कराहट मेरी वजह से है। आलिया का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कपल जल्दी पेरेन्ट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी थी। आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर से सबको चौका दिया था। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो अस्पताल में बेड पर दिख रही थीं। फोटो पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा बच्चा….जल्द आने वाला है।’ इस फोटो में आलिया के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। हालांकि एक्टर का चेहरा इसमें नहीं दिख रहा।

दोनों पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। आपको बता दें कि कपल न घर की बालकनी में ही शादी की थी। आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी में सिर्फ 40 मेहमान पहुंचे थे, जो बेहद करीबी थे।

Published on:
05 Aug 2022 10:14 am
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद