
Namit Malhotra On Amit Shah watch Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपने बड़े स्केल, कहानी और सिनेमाई विजन के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ नया इतिहास रच रही है। हाल ही में रामायण की टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी बातचीत काफी चर्चा में भी रही थी। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अमित शाह को रामायण देखने के लिए फोर्स किया गया था। तब जाकर गृहमंत्री ने थिएटर में जाकर फिल्म देखी। आइये जानते हैं किसके कहने पर वह गए थे।
नमित मल्होत्रा ने टाइम्स नाउ नवभारत संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह के साथ हुई मुलाकात और फिल्म पर उनके रिएक्शन का जिक्र किया। नमित के मुताबिक, गृह मंत्री ने पहले ही सिनेमाघर में फिल्म देख ली थी और वह इस अनुभव से काफी खुश नजर आए थे।
नमित मल्होत्रा ने बताया कि अमित शाह ने खुद बकाया कि वह पहले काम के चलते फिल्म नहीं देख पाए थे, लेकिन उनकी पोती ने फिल्म देखने के लिए काफी जिद की थी, जिसके चलते उन्होंने अहमदाबाद के एक थिएटर में जाकर 'रामायण' देखी। प्रोड्यूसर के अनुसार, अमित शाह ने फिल्म का रिव्यू भी दिया। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री को फिल्म बेहद पसंद आई और उन्होंने बड़े पर्दे पर इस अनुभव का भरपूर लुत्फ उठाया। आमतौर पर किसी फिल्म की तारीफ कम ही करने वाले गृह मंत्री का यह अंदाज दर्शाता है कि फिल्म का थिएटर अनुभव नियमित दर्शकों से आगे निकलकर भी लोगों के दिलों को छू रहा है।
बता दें, 25 नवंबर को नई दिल्ली में 'रामायण' की टीम- जिसमें नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, कलाकार रणबीर कपूर और साई पल्लवी व को-प्रोड्यूसर नीरज संघाई ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान शाह ने टीम को बधाई दी थी और इतने बड़े महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के साहसिक प्रयास की सराहना की थी। रामायण के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को लेकर अमित शाह की गहरी समझ से फिल्म के मेकर्स काफी प्रभावित हुए बाद में टीम ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
प्राचीन भारतीय महाकाव्य की इस बड़ी प्रस्तुति में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आए हैं। विशाल प्रोडक्शन, विजुअल एस्पिरेशन, प्रोडक्शन डिजाइन और हैंस जिमर व ए.आर. रहमान के शेयर संगीत के चलते यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।