बॉलीवुड

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ ने जब खोला ये बड़ा राज, तो रह गए सब हैरान

अमिताभ के सिनेमाई कमाल को तो पर्दे पर हम सभी ने देखा है, लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं, जिनके बारे में खुद अमिताभ भी कम ही बात करते हैं। मसलन, वह एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं और हवाई जहाज उड़ा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2022, 1:25 PM IST
Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ ने जब खोला ये बड़ा राज, तो रह गए सब हैरान
Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ ने जब खोला ये बड़ा राज, तो रह गए सब हैरान

Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 80 वर्ष के हो गए। 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद, (वर्तमान में प्रयागराज) में जन्मे अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्म हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं।

हाल ही उनकी ‘गुडबाय’ फिल्म रिलीज हुई है और 11 नवंबर को ‘ऊंचाई’ के साथ वह फिर से नया किरदार निभाते नजर आएंगे। बात करें उनकी लैंडमार्क फिल्मों की, तो बीते कुछ सालों में बिग बी ने एक्सपेरिमेंटल सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी है। इनमें, ‘पा’, ‘गुलाबो सिताबो’, ‘पिंक’, द ग्रेट गट्सबाय’, ‘चीनी कम’, ‘द लास्ट लीयर’, ‘नि:शब्द’, ‘शमिताभ’, ‘पीकू’ और टीवी सीरीज ‘युद्ध’,शामिल हैं। ये दरअसल, वे फिल्में हैं, जिनमें अमिताभ ने न केवल लीक से हटकर काम किया, बल्कि इस उम्र में भी अपनी रेंज साबित की।

अमिताभ के सिनेमाई कमाल को तो पर्दे पर हम सभी ने देखा है, लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं, जिनके बारे में खुद अमिताभ भी कम ही बात करते हैं। मसलन, वह एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं और हवाई जहाज उड़ा सकते हैं। इंडियाज प्राइम आइकॉन के ग्रैंड फिनाले के दौरान, उन्होंने अपनी छिपी प्रतिभा का खुलासा किया था।

उन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Published on: