बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन बने आलिया के टीचर, ट्विटर पर बताई ‘SPELLING MISTAKE’!

अमिताभ के साथ काम करके आलिया भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। ऐसे में हाल में आलिया ने एक ट्वीट जारी किया है जिसमें उन्होंने बिग बी को धन्यवाद किया।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 11:26 AM IST
alia bhatt and amitabh bachchan
alia bhatt and amitabh bachchan

बॅालीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा से अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। अक्सर बाकी बॅालीवुड स्टार्स बिग बी से एक्टिंग की ट्रेनिंग लेते हैं। लेकिन ये क्या इस बार अमिताभ, आलिया भट्ट के टीचर बने हैं। जी हां इस बारे में खुद आलिया ने ट्विटर के जरिए बताया।

इन दिनों अमिताभ, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्ममास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसी के चलते वह आए दिन तीनों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। देखने से लग रहा है कि रणबीर और आलिया बिग बी की कंपनी काफी एन्जॅाय कर रहे हैं। अमिताभ के साथ काम करके आलिया भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। ऐसे में हाल में आलिया ने एक ट्वीट जारी किया है जिसमें उन्होंने बिग बी को धन्यवाद किया। लेकिन इस पर भी अमिताभ ने आलिया को क्यूट कहके उन्हें उनकी एक गलती ठीक करने की सलाह दी।

आलिया ने ट्वीट करते हुए लिखा,'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना आज काफी अच्छा रहा। उन्होंने पैकअप के समय से एक घंटे पहले ही पैकअप कर लिया लेकिन वह एक घंटे तक दूसरों को समझाने के लिए वहां रुके रहे। मैं बता नहीं सकती कि उन्हें सेट पर सिर्फ देखकर ही मैं उनसे कितना कुछ सीख रही हूं।'

आलिया के इस ट्वीट पर बिग बी ने उन्हें शुक्रिया किया और लिखा,' स्पेलिंग मिस्टेक हैं। जिसे ठीक कर दें।'

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की स्टार कास्ट
बता दें इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड किरदारों में नजर आने वाले हैं। कहा जा सकता है की यह फिल्म बॅालीवुड के टॅाप स्टार्स की फिल्म होने वाली है। बता दें इस फिल्म के बारे में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए बताया था। इन तीनों के अलावा फिल्म में टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॅाय भी खास किरदार में नजर आएंगी।

'ब्रह्मास्त्र' की कहानी
करण की यह फिल्म एक मेगा प्रोजेक्ट है। यही वजह है की इसका बजट भी काफी बड़ा है। इस फिल्म को करीब 100 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी एक फेंटेसी, एडवेंचर और प्यार की ट्रिलॉजी होगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज की जाएगी।

Updated on:
9 Jun 2018, 11:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार