आलिया ने शादी को लेकर कही ये बात:
बता दें कि हाल में आलिया ने कहा, ' मैं अभी शादी के बारे में सोच नहीं रही हूं। मैं सिर्फ वो चीजें करने में यकीन करती हूं जिसके लिए मेरा दिल गवाही देता है। वहीं मेरे फैसले एक दम से बन जाते है। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं कि जो अपनी जिंदगी के लिए फैसला लेते वक्त ये सोचूं कि ये चीज ऐसी होनी चाहिए या वैसी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे साथ अच्छी चीजें जब होती है जब उसकी उम्मीद कम ही करते है। मेरी बातें सुनकर लोग मेरे बारे में ऐसा सोच रहे होंगे कि मैं 30 की जाऊंगी तब शादी करुंगी लेकिन हो सकता है कि मैं उससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं।'