बॉलीवुड

Amitabh Bachchan first Love Story: कौन है चंद्रा? जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने कटवाई थी 26 दिन की सैलरी, शादी की बात पर…

Amitabh Bachchan first Love Story: अमिताभ बच्चन और रेख की लव स्टोरी इंस्डट्री में शुमार है। क्या आपको पता है कि अमिताभ का पहला प्यार रेखा व जया नहीं बल्कि कोई और लड़की थी? अमिताभ बच्चन और इस लड़की की लव स्टोरी 3 सालों तक चली थी। बंगाली एक्टर के लिए इस लड़की ने अमिताभ बच्चन को धोखा दे दिया था। अमिताभ बच्चन को इस लड़की की वजह से अपनी 26 दिनों की सैलरी भी कटवानी पड़ी थी। आइए जानते हैं महानायक अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी के बारे में….
3 min read
May 18, 2024
Amitabh Bachchan first Love Story
अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी (Amitabh Bachchan first Love Story)

Amitabh Bachchan first Love Story: अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी के बारे में शायद की कोई जनता होगा। अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के हजारों किस्से मशहूर हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पक्की जोड़ी में से एक मानी जाती है। अमिताभ बच्चन रेखा या जया से नहीं बल्कि इस लड़की के साथ शादी करना चाहते थे। अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी 3 सालों तक चली थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस लड़की को शादी के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार प्रपोज किया था। इस लड़की ने अमिताभ बच्चन को एक बंगाली एक्टर के लिए धोखा दे दिया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन की पागलों जैसी हालत हो गई थी। आइए आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी के बारे में…

अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी

अमिताभ बच्चन को पहली बार एक महाराष्ट्र की चंद्रा नाम की लड़की से प्यार हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के पहले अमिताभ बच्चन कोलकाता की एक ब्रिटिश कंपनी ICI में काम किया करते थे। उसी दौरान अमिताभ बच्चन को साथ काम करने वाली चंद्रा नाम की लड़की से प्यार हो गया था। इस बारे में अमिताभ के दोस्त ने कई साल पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। दोस्त ने बताया था कि अमिताभ और चंद्रा दोनों ही कोलकाता में नौकरी किया करते थे। एक तरफ बिग बी को 1500 रूपए सैलरी मिलती थी जबकि चंद्रा को भी 400 रूपए मिलते थे।

पहली गर्लफ्रेंड ने अमिताभ बच्चन का तोड़ दिया था दिल

दोस्त दिनेश ने बताया था कि वो लड़की भी अमिताभ से प्यार करती थी और उनसे शादी करना चाहती थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि उसने फिर अमिताभ से शादी करने से इनकार कर दिया। अमिताभ ने उस लड़की मनाने की काफी कोशिश की, पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उस लड़की ने वजह भी नहीं बताई कि वह अमिताभ से शादी से इनकार क्यों कर रही थी, जबकि दोनों प्यार करते थे। चंद्रा के इस तरह से ब्रेकअप करने से अमिताभ का दिल बुरी तरह टूट गया था। दिनेश ने बताया था कि कुछ दिन बाद ही वह लड़की अपनी बहन के साथ घूमने चली गई। बहन ब्रिटिश रेलवे में काम करती थी। अमिताभ को लगा कि शायद वापस आने के बाद वह शादी के लिए मान जाएगी। लेकिन जब लड़की वर्ल्ड टूर से वापस आई और शादी के लिए पूछा तो उसने फिर इनकार कर दिया था।

दिल टूटने के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू किया था फिल्मी करियर

अमिताभ बच्चन की पहली लव स्टोरी में धोखा मिलाने के बाद उनका दिल टूट गया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन को पहली लव स्टोरी में इस कदर सदमा लगा कि उन्होंने नौकरी के साथ-साथ कोलकाता भी छोड़ दिया और मुंबई चले आए थे। दोस्त ने बताया था कि चंद्रा से ब्रेकअप के सदमें के कारण ही अमिताभ ने कोलकाता और अपनी नौकरी छोड़ी थी। इस कारण उनकी 26 दिनों की सैलरी भी कट गई थी। बाद में जहां अमिताभ मुंबई आने के बाद फिल्मों में अपना करियर बनाने में जुट गए। अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री के महान एक्टर में से जाने जाते हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री को सुपर हॉट फिल्में दी हैं।

कहां गायब हैं अमिताभ बच्चन की पहली गर्लफ्रेंड?

अमिताभ बच्चन के दोस्त दिनेश के मुताबिक चंद्रा ने एक एक बंगाली एक्टर के खातिर शादी से इंकार किया था। चंद्रा को बंगाल में एक्टिंग करनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रा ने शादी कर ली हैं। आज के समय में वो एक बंगाली इंडस्ट्री के फेमस एक्टर की वाईफ हैं। आज के समय में वो इंडस्ट्री से दूसर होने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

Updated on:
18 May 2024 01:54 pm
Published on:
18 May 2024 01:52 pm
Also Read
View All
एक्टिंग छोड़ इलाहाबाद वापस जाना चाहते थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री बिंदु ने किया खुलासा, बोलीं- फ्लॉप पर फ्लॉप हो रही थीं फिल्में

“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम