बॉलीवुड

क्या सलमान की जगह ​इस शो में नजर आ सकते हैं बिग बी! जानें क्या है मामला

अमिताभ बच्चन बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट को भी फॉलो करते हैं

2 min read
Feb 03, 2018
amitabh bachchan

बच्चन परिवार का हर शख्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। वहीं अमिताभ बच्चन की तो सुबह की शुरुआत ही सोशल साइट्स से होती है। अमिताभ अक्सर अपने ट्वीट और कमेंट्स के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर द्वारा उनके फॉलोवर्स कम करने की बात कही थी। जिसको लेकर काफी बातें भी सामने आईं थी। जिससे नाराज होकर बिग बी ने ट्वीट में ट्विटर छोड़ने तक की बड़ी बात भी कह डाली थी। अमिताभ बच्चन अपने इस ट्वीट के कारण चर्चा में रहे। वहीं अमिताभ इससे पहले साल 2015 में अपने एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहे थे। खबरों की मानें तो महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हालांकि इस बात की पूरी तरह से कोई पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं एक और खबर सामने आई कि अमिताभ बच्चन बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट को भी फॉलो करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की पुष्टि नहीं होती, लेकिन अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट की कुछ चीजों को देखकर ऐसा कहा जा सकता है। ये सभी जानते हैं कि बिग बॉस का सीजम 3 अमिताभ बच्चन होस्ट कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन बिग बॉस के कंटेस्टेंट हिना खान और शिल्पा शिंदे के क्लब को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट विकास गुप्ता, बेनाफ्शा सूनावाला, प्रियांक शर्मा को भी फॉलो करते हैं।

साल 2015 में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, यह अच्छा है कि तुम यहां हो और मैं अपने भावनाओं को रोक नहीं सकता लेकिन मैं इस बात से नफरत करता हूं कि मेरी भावनाएं मुझे कैसे रोक लेती हैं। अपने इस ट्वीट के कारण अमिताभ बच्चन ने सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने एक एड को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने गार्मेंट्स कंपनी के एड को अपने वैरिफाइड फेसबुक पेज से शेयर किया है।

हालांकि ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें आने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, जी हां हुजूर मैं बहुतों को फॉलो करता हूं। ये काम मैं अपने मन से करता हूं। जमाना कहता है किसी ने हैक कर दिया आपका अकाउंट। कहते हैं, इससे मिल रहा औरों को डिस्काउंट, दूसरों को फॉलो करना गुनाह है, अगर लाख गुनाह और करुंगा, यहीं पर।
अब बिग बी कोई बात कहें और उनकी बात का उनके फैंस पर असर न हो ऐसा हो ही नहीं सकता हैं। खैर बिग बी के फॉलोवर्स की संख्या के कम होने की बात उनके फैंस से हजम नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें

TIGER ZINDA HAI COLLECTION: सलमान के करियर की सबसे बड़ी दहाड़, उम्मीदें अब रेस 3 और…
Updated on:
03 Feb 2018 02:06 pm
Published on:
03 Feb 2018 02:04 pm
Also Read
View All