
tiger zinda hai race 3 bharat salman khan
TIGER ZINDA HAI पिछले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक थी । सलमान खान की फिल्म पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई और आने के साथ ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला चालू कर दिया था। देखते ही देखते फिल्म सलमान खान और कैटरीना कैफ की करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। कि्रसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने काफी अच्छे से मौके को भुनाया साथ ही नए साल के मौके पर भी फिल्म सबकी चेहती बनी रही। फिल्म में कैटरीना और सलमान के बीच के कैमस्ट्री को लोगो ने खास पंसद किया था।
इस एक महीने में टाइगर के समाने करीब आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई लेकिन कोई भी टाइगर की दहाड़ के समाने नही टिक पाई है। फिल्म के के्रज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी और अब तक फिल्म के कमाई का आंकड़ा 338 करोड़ को भी पार कर चुका है। ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने गजब की कमाई की है।
इसके साथ ही ये सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है। इससे पहले सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' थी। जिसनें 320 करोड़़ की कमाई की थी। फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा कारोबार किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की आगे आने वाली फिल्में इस रिकार्ड को तोड़ पाती है कि नहीं। बता दें कि इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म रेस 3 और उसके बाद अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भारत' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Updated on:
03 Feb 2018 12:10 pm
Published on:
03 Feb 2018 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
