10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में मिला धोखा, प्रेमिका ने कहा अलविदा और उठाया यह कदम

प्रेम प्रसंग में प्रेमी की रुसवाई से नाराज एक युवती ने मंगलवार फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Aug 2016, 1:20 PM IST

girl suicide

girl suicide

प्रेम प्रसंग में प्रेमी की रुसवाई से नाराज एक युवती ने मंगलवार फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने संदिग्ध हालात में युवती की मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

जोधपुर के चौखा गांव का रहने वाला प्रवीण पुत्र मांगीलाल मंगलवार सुबह नागफणी में राहुल नगर स्थित अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने उसके परिजन के समक्ष प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद की।

युवती के परिजन ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने युवती के साथ न चलने पर उसकी बड़ी बहन की बेटियों को अगवा करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दे डाली। हंगामा बढऩे पर युवती के बहनोई ने जैसे-तैसे समझा कर उसे जोधपुर रवाना कर दिया।

माता-पिता के सामने हुई अपनी रुसवाई युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद बहन और मां पहुंची तो वह पंखे से लटकी मिली। उसे फंदे से उतार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आनासागर चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

भगा ले गया था जोधपुर

परिजन ने बताया कि गत 8 अगस्त को उनकी बेटी कॉलेज गई तो वापस नहीं लौटी। प्रवीण उसको जोधपुर भगा ले गया। उन्होंने बेटी की गुमशुदगी गंज थाने में दर्ज करवाई। युवती के जोधपुर में होने का पता चलने पर परिजन युवती को वापस घर ले आए।

शादी में उम्र बनी बाधा

मृतका के पिता ने बताया कि वह प्रवीण के साथ बेटी का विवाह कराने को राजी थे लेकिन प्रवीण के माता-पिता को रिश्ते से ऐतराज था इसका कारण प्रवीण की उम्र उनकी बेटी से कम होना था। प्रवीण के परिजन ने 10 सितम्बर तक अजमेर आकर बातचीत करने के लिए कहा था। लेकिन प्रवीण इससे पहले ही मंगलवार सुबह नागफणी पहुंच गया। वह अपने पिता की बीमारी का हवाला देते हुए युवती को साथ चलने की जिद पर अड़ गया।

बहन के ससुराल में मिले

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रवीण की मुलाकात जोधपुर में युवती के बड़ी बहन के ससुराल में हुई जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। प्रवीण पूर्व में भी युवती की बड़ी बहन को धमका चुका था। इससे युवती के परिजन दहशत में थे। परिजन ने बताया कि दो साल ड्रॉप करने के बाद युवती ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई तो सम्राट् पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में उसका दाखिला हो गया।