बॉलीवुड

ऐश्वर्या- अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच बच्चन परिवार में आई खुशियां, नव्या नंदा ने लिया बड़ा फैसला

Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Nanda: बच्चन परिवार में घने बादलों के बाद खुशियों ने दस्तक दे दी है। नव्या नंदा की वजह से पूरा परिवार जश्न मना रहा है।

2 min read
Sep 02, 2024
Navya Nanda

Amitabh Bachchan GranddaughterNavya Nanda: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की चर्चाओं के बीच बिग बी के घर वाले खुशी से झूम रहे हैं। ये हर कोई जानता है कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा अपने पति से अलग अपने मायके में रहती हैं। उनके साथ ही उनके दोनों बच्चे भी रहते हैं। नव्या और अगस्त्या दोनों अपने नाना और नानी के साथ रहते हैं। नव्या अक्सर अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में अपने परिवार के साथ अपने संबंधों को शेयर करती नजर भी आती हैं। अब नव्या ने अपने पूरे परिवार को खुशियां दे दी हैं। इसे सुनकर बच्चन परिवार का हर फैन खुश हो रहा है।

नव्या नंदा ने किया बच्चन परिवार को खुश (Amitabh Bachchan Granddaughter Navya Nanda)

नव्या नंदा ने सोशल मीडिया के अपने सभी फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नव्या अपने परिवार की तरह ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, पर ऐसा हुआ नहीं। नव्या ने अपने लिए नया सफर चुन लिया है। नव्या नवेली नंदा ने भारतीय प्रबंध संस्थान यानी आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लेकर हर किसी को हैरान कर दिया है। वह अगले 2 साल तक यहीं रहकर पढ़ाई करेंगी। नव्या ने आईआईएम अहमदाबाद में ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) में एडमिशन लिया है। नव्या ने ये फैसला अपने पिता की वजह से लिया है। क्योंकि नव्या अपने पिता निखिल नंदा की तरह बिजनेस में इंटरेस्ट लेती हैं। जहां, एक तरफ बच्चन परिवार में रिश्ते टूटने की खबरे हैं वहीं, आज पूरा बच्चन परिवार खुशियां मना रहा है।

नव्या नवेली नंदा के इस बड़े फैसले में उनके मामा यानी अभिषेक बच्चन ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कमेंट किया है। अभिषेक बच्चन ने दिल वाला इमोजी देकर अपनी भांजी का हौसला बढ़ाया है साथ ही उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “तुमने मुझे प्राउड फील करवाया बेबी।” वहीं, करिश्मा कपूर ने भी नव्या को दिल वाले इमोजी के साथ बधाई दी है। नव्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका फिल्मों में इंटरेस्ट बिल्कुल भी नहीं है। वह सिर्फ पापा के बिजनेस और एग्रीकल्चर में इंटरेस्टेड हैं।

Also Read
View All

अगली खबर