बॉलीवुड

Amitabh Bachchan की नातिन नव्या नंदा अब जल्द करेंगी शादी! रूमर्ड BF की पोस्ट से मिला हिंट

नव्या नवेली नंदा जल्द शादी करने वाला हैं ये हिंट उनके पोस्ट से मिला है, जो उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर किया है।

1 minute read
Apr 30, 2024
अमिताभ बच्चन की नातिन जल्द करेंगी शादी?

Amitabh Bachchan News: अमिताभ बच्चन के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है, उनकी नातिन नव्या नंदा जल्द ही शादी करने वाली हैं। ये इस वजह से कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने एक हिंट दिया है, जिससे खबर सामने आ रही है कि वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड से शादी कर लेंगी। नव्या का नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जोड़ा जाता है। वह उनके साथ कई बार स्पॉट भी हुई हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी का 29 अप्रैल को 31वां जन्मदिन था, उनके बर्थडे पोस्ट पर नव्या ने रिएक्शन दिया है, जो देख फैंस खुश हो गए हैं।

नव्या नंदा अक्सर अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ से सुर्खियों बटोरती रहती हैं। इस पॉडकास्ट में उनके साथ उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन उनका साथ देती नजर आती हैं, पर इस बार वह अपने पॉडकास्ट की वजह से नहीं अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश करने की वजह से चर्चा में हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने बर्थडे पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट कर कई बॉलीवुड सितारों के कमेंट आए। इस पोस्ट को नव्या नंदा ने लाइक किया। जो फैंस ने झट से नोट कर लिया।

नव्या नंदा के इस लाइक को देखकर अब फैंस उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने सिद्धांत के पोस्ट पर लिखा, " नव्या के लाइक का मतलब सिद्धांत चतुर्वेदी को किया लाइक।" दूसरे ने लिखा, "सो क्यूट है, आपका आने वाला साल मंगलमय हो।" तीसरे ने लिखा, "सर जल्द शादी कर लीजिए।" ऐसे ही फैंस ने कई अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। वहीं, नव्या और सिद्धांत ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर कभी कोई रिएक्ट नहीं किया है पर फैंस दोनों के पोस्ट और कमेंट पर नजर रखते हैं।

Also Read
View All