बॉलीवुड

जब अमिताभ की चलती मर्सिडिज कार का एक पहिया हुआ गाड़ी से अलग…बाल बाल बचे बिग बी!!!

जब अमिताभ की चलती मर्सिडिज कार का एक पहिया हुआ गाड़ी से अलग...बाल बाल बचे बिग बी!!!
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 11:12 AM IST
amitabh bachchan
amitabh bachchan

आपको बता दें की हाल में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का एक्सिडेंड होते होते बचा। जी हां खबरों की माने तो पिछले सप्ताह बिग बी की मर्सिडिज कार का पिछला पहिया अलग हो गया था। राज्य सरकार ने इस घटना को लेकर उस ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जहां से कार को उपलब्ध कराया गया था।

हुआ ये था की बच्चन साहब पिछले सप्ताह 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के आमंत्रण पर आये थे। वह शनिवार की सुबह हवाई अड्डा जा रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ।

हाल में सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हए बताया की कहा,- जब शनिवार की सुबह बच्चन मुम्बई जाने के लिए हवाई अड्डा जा रहे थे तो डुफ्फेरिन रोड़ पर वाहन से पीछे वाला पहिया अलग हो गया। उन्होंने कहा की,- कार एक ट्रेवल एजेंसी ने उपलब्ध कराई थी और हमने इस घटना को लेकर उसे कारण बताओ नोटिस दिया है।

वैसे लगता है इन दिनों अमित जी के गृह कुछ ठीक नहीं चस रहे। तभी तो वे आए दिन की बिमारी या हादसे का शिकार हो रहे हैं। आपको याद होगा कुछ वक्त पहले ही अमिताभ की मशूहर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर तबीयत बिगड़ गई थी।

अगर अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें को बहुत जल्द वे बॅालीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका लुक तो काफी पहले रिलीज किया जा चुका हैं। बता दें फिल्म ठग ऑफ हिंदोस्तान को हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन का इंडियन वर्जन है। काफी दिनों से इस फिल्म की शूटिंग मालटा में चल रही थी। अब इस फिल्म का अगला भाग मुबंई में ही शूट किया जा रहा है। निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज