29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब बच्चन साहब के शो में क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुनाई अपनी दुख भरी दास्तान, अमिताभ जी के छलक पड़े आंसू

जब बच्चन साहब के शो में क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुनाई अपनी दुख भरी दास्तान, अमिताभ जी के छलक पड़े आंसू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Nov 2017, 1:04 PM IST

kbc

kbc

जैसा की हम सब जानते हैं कल बॅालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 9 का अंत होने वाला है। कहना गलत नहीं होगा की ये दो महीने का शो कैसे खत्म हो गया पता ही नहीं चला। हमेशा की तरह बच्चन साहब ने एक बार फिर भारत के हर एक सदस्य से अपना एक रिश्ता सा बांध लिया। बता दें इस शो के आखिरी एपिसोड यानी 6 नवंबर को बॅालीवुड की उलाला क्वान विद्या बालन और क्रिकेटर युवराज सिंह शो में भाग लेंगे। बता दें इस एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी पर जारी किया गया है। शो के टीजर में युवराज सिंह काफी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं।

टीजर में युवराज ने अपने पुराने दिनों एक बार फिर याद किया। जैसा हम सब जानते है रफ एंड टफ युवराज सिंह को कुछ सालों पहले कैंसर जैसी गंभीर बिमारी का शिकार हुए थे। उन्होंने बताया कि साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी। जब वो एक सुबह सोकर उठे तो काफी खासने लगे। उनकी खांसी में रेड कलर का म्यूकस निकला। वही 14 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। इतना ही नहीं डॉक्टर से जब वो मिले तो उन्होंने कहा कि अगर वो सही समय पर अपना इलाज नहीं करते है तो बच नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं इसका परिणाम उनके गेम पर भी दिखा और उनकी हेल्थ भी ख़राब हो गयी। इन सभी बातों को याद करते वक़्त युवराज काफी इमोशनल हो गए है। उनका दर्द आँखों से छलक गया। उनकी बातों में इतना दर्द था की अमिताभ बच्चन की भी आँखें भर गयी।

इतना ही नहीं युवराज ने क्रिकट से जुड़े काफी दिलचस्प किस्से भी सुनाये। उन्होने बताया कि एक बार बस में सीनियर्स आगे बैठे थे और जूनियर्स पीछे। तो तभी सीनियर्स में बैठे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पीछे आए और सभी जूनियर्स से उन्होंने हाथ मिलाया। युवराज ने बताया यह मौका उनके हर किस नहीं छोड़ना था। उन्होने अपने हाथ के साथ अपने पूरे शरीर को सचिन में मल लिया। उनके लगा क्या पता आगे चलकर ये मौका मिलता या नहीं। युवी ने फिर एकबार सबको अपने इस यादों से हँसा दिया।