29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली ने खोले ड्रेसिंग रूम के राज़, पंड्या के गानों से है टीम इंडिया परेशान

कोहली के बर्थ डे पर पेश है इंडियन क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर की वो पांच मजेदार कहानियां, जो आपको हंसने पर विवश कर देगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Nov 2017, 6:23 PM IST

kohli

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नंवबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपके लिए लाए इंडियन ड्रेसिंग रूम की वो पांच कहानियां जो आज तक आपसे अछूती थी। इन कहानियों में ड्रेसिंग रूम के अंदर की और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटरों की कई रोचक कहानियां है। कोहली ने इन जानकारियों को ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस नामक शो में साझा किया था। विराट कोहली ने भारतीय टीम के खिलाडिय़ों से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्सें बताए जिसे पढ़ते हुए आप हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे। पांड्या, युवराज, धवन और रोहित के बारे में कप्तान विराट ने अपनी अनुठी शैली में बात की। आइए नजऱ डालते है उनके द्वारा बताए गए कुछ दिलचस्प किस्सों पर...

विराट ने बताया की ड्रेसिंग रूम में सिर्फ पंजाबी गाने ही बजते हैं। कोहली ने इसके पीछे का कारण भी बताया। विराट ने बताया के उनके आईपॉड में सिर्फ पंजाबी गाने होते हैं और हार्दिक पंड्या के पास सिर्फ अंग्रेजी गाने, जिसकी उन्हें एक लाइन भी नहीं आती। पांड्या के गाने सुनकर हम सब परेशान हो जाते हैं। ऐसे में सभी क्रिकेटर को कोहली के आईपॉड से पंजाबी गाने ही सुनना पसंद करते हैं। पंड्या के बारे में विराट ने कहा उसके जैसा खोया हुआ आदमी मैंने आज तक नहीं देखा। वह कही भी कुछ भी बोल देता है। पांड्या अपने ज़ुबान पर कंट्रोल नहीं रख पाते लेकिन उनका दिल का बहुत साफ है।

विराट ने कहा, रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे मजेदार खिलाड़ी है। लेकिन रोहित बहुत बड़े भुलक्कड़ है। कोहली ने कहा कि जितनी चीज़ें रोहित भूलता है उतना मैंने किसी को भूलते नहीं देखा। आईपैड, फोन, पर्स सब भूल जाता है और कहता है अरे कोई बात नहीं नया ले लेंगे। 2 से 3 बार उसने अपना पासपोर्ट भी छोड़ दिया था। अब स्थिति ऐसी है कि किसी सफर के लिए निकलने से पहले मैनेजर रोहित से पुछते है। जब रोहित बताता है कि उसका सारा समान उसके पास है, उसके बाद ही बस चलती है।

विराट ने धवन को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया, विराट ने बताया टीम में एक नया खिलाड़ी आया था, जो बार-बार सब की प्रशंसा कर रहा था। तो धवन ने कहा कि यार वो लड़का तो बहुत ही अच्छा है लेकिन वो ना नोटबुक में आने की कोशिश करता है। ये सुन विराट जोर-जोर से हंसने लगे दरअसल धवन गुडबुक्स को नोटबुक बोल रहे थें।

कोहली ने बताया वो अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखते हैं। विराट को बटर चिकन और नान बहुत पसंद हैं। लेकिन अपनी फिटनेस के कारण वे अपनी पसंदीदा डाइट को पिछले 4 सालों से नहीं खाया है। कोहली से पूछा गया की अगर डाइट से हट कर उन्हें कुछ खाने का मौका मिले तो क्या खाना पसंद करेंगे, कोहली ने कहा राजौरी गार्डन में राम के छोले भठूरे वो भी उसकी दूकान में बैठकर।

युवराज के बारे में कोहली ने कहा शुरू में मेरे को युवी फोन करते थें और कहते थे चीकू खाना मंगा ले, मैंने पूछा क्या खाना हैं तो बोले कुछ भी मगा ले। कभी नहीं बताते क्या मगाना है। लेकिन जब बाद में खाना आ जाता तो युवी खाने में नुस्ख निकालना शुरू कर देते। युवी बोलते कि ये ये दाल है? इतनी फीकी ये पालक है? मतलब खुद आर्डर नहीं देना दूसरों से आर्डर करवाओ और फिर बैठ के उसकी बुराइयां करो।