
नई दिल्ली। राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 40 रनों की हार झेलनी पड़ी। सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम को पटखनी देने वाली भारतीय टीम दूसरे मैच में आत्ममुग्धता की शिकार दिखी। दिल्ली में जिस टीम ने अपने दमदार बल्लेबाजी, बेहरतीन क्षेत्ररक्षण और सटीक गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी, वहीं टीम राजकोट में अपने लय से बिल्कुल भटकी हुई दिखी। पहले गेंदबाजी करने आए भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को किसी प्रकार से बांध पाने में सफल नहीं दिखे। टीम का क्षेत्ररक्षण भी काफी खराब थी। मैच से एक दिन पहले पत्रिका ने मैच का पूर्वानुमान बताते हुए यह लिखा था कि कीवी टीम पलटवार करने में माहिर है। इस टीम में वो माद्दा है जो कोहली के बर्थ डे सेलिब्रेशन को फीका कर सकती है। लगभग ऐसा ही हाल मैच के दौरान राजकोट के मैदान पर दिखा।
ये था पत्रिका का पूर्वानुमान:- Ind vs Nz: पलटवार में माहिर है कीवी टीम, कहीं फीका न कर दे कोहली के बर्थ डे का रंग
कीवी बल्लेबाजों को रोक पाने में नाकाम रहे गेंदबाज
मैच में भारतीय गेंदबाज कीवी टीम के बल्लेबाजों को रोक पाने में नाकाम रहे। मेहमान टीम ने कोलिन मुनरो की नाबाद 109 रनों की पारी के दम पर भारत के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा था। राजकोट के सपाट पिच पर कीवी सलामी बल्लेबाजों ने 105 रनों की साझेदारी निभाई। मैच में कीवी टीम की आंधी के सामने तो एक समय ऐसा लग रहा था कि 230 से 240 तक का स्कोर जाएगा। लेकिन अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी कर भारतीय बॉलिंग अटैक की इज्जत बचा ली।
बल्लेबाजी में भी नहीं दिखा दम
पहले मैच में 200 से ज्यादा स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम दूसरे मैच में पूरी तरीके से भटकी दिखी। टीम के सलामी बल्लेबाजों के जल्द आउट होने के बाद कप्तान कोहली ने संघर्ष तो किया, लेकिन वह जीत दिला पाने में सफल नहीं हो सके। टीम के स्टार ऑलरांउडर हार्दिक पटेल लगातार दूसरे मैच में जल्द आउट हो गए। अंत में धोनी की पारी के दम पर टीम बड़ी हार से तो बच गई, मगर वो भी कोहली को जीत का बर्थ डे गिफ्ट नहीं दिला सके।
क्षेत्ररक्षण में घोर लापरवाही
पिछले मैच में शानदार फिल्डिंग करने वाली भारतीय टीम राजकोट में कैच छोड़ने की आदी दिखी। भारतीय खिलाड़ी मैच में शतक लगाने वाले कोलिन मनरो को आउट करने के तीन-तीन मौके गंवाए। जिसके बाद मनरो ने शानदार शातकीय पारी के दम पर भारत को अपनी गलती का अहसास कराया।
कैप्टन कोहली ने इनके सर फोड़ा ठीकरा
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने हार का ठीकरा भारतीय बल्लेबाजों के सर फोड़ा। भारतीय कप्तान ने कहा, "बल्ले से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। जब आप 200 रनों का पीछा कर रहे हो तो आपके सभी बल्लेबाजों को स्कोर करना होता है या किसी एक बल्लेबाज को 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने होते हैं। मैंने अपनी पूरी कोशिश की। धौनी ने आखिर में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमारा काम काफी मुश्किल था।
Published on:
05 Nov 2017 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
