3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थ-डे बॉय विराट कोहली बने भूत, फोटोज हुई वायरल

विराट कोहली के बर्थडे पर टीम के सभी खिलाड़ियों ने उन्हें भूत बना दिया...

2 min read
Google source verification
Virat kohli

नई दिल्ली। आज विराट कोहली आज 29 साल के हो गए हैं। 29 साल की इस छोटी सी उम्र में विराट एक ऐसा नाम हो गया है, जिसके भरोसे टीम इंडिया का पूरा बैटिंग ऑर्डर टिका है या यूँ कहें कि टीम का पूरा भार विराट अपने कंधों अपर उठाये हुए हैं। भारत के तीनों क्रिकेट फॉर्मेट के कप्तान विराट कोहली ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गये टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में मिली हार को भुलाकर अपने टीम के साथियों के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया बेशक मैच हार गई हो और उसे 40 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी हो। लेकिन बर्थडे बॉय विराट कोहली ने 65 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम इंडिया ने हालांकि यह तय कर रखा था कि कप्तान कोहली अपना जन्मदिन स्पेशल अंदाज में मनाएं।

Thank you everyone for all the love and the wishes. God Bless you all. 😊

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद होटल में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के साथ अपना बर्थडे केक काटा। जिसके बाद विराट का जो हाल हुआ, वह टीम के सदस्यों के लिए उनका प्यार ही है। विराट को केक लगाने में सबसे आगे रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या ने तो कप्तान से बदला ले लिया। उन्होंने ट्विटर पर बर्थ-डे बॉय विराट कोहली के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, 'बदला, हैप्पी बर्थ-डे कप्तान। विराट कोहली ने दो केक की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। टीम इंडिया ने कोहली के 29वें बर्थ-डे के लिए ये केक अरेंज किए थे। शिखर धवन ने कोहली को पहले केक खिलाया और फिर उनका पूरा चेहरा इससे पोत दिया।

बता दें कि 5 नवंबर 1988 को जन्में कोहली ने टेस्ट में 4, 658, वन-डे में 9,030 और टी20 इंटरनेशनल करियर में 1943 रन बनाए हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपना दबदबा बनाया है और फ़िलहाल वो आईसीसी की वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। टीम ने उनके नेतृत्व में खूब सफलता हासिल की है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कई रिकॉर्ड्स बनाए। वो इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।