29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट का पहला प्यार तो कोई और है, अनुष्का तो दूसरी है… आपको पता है विराट के पहले प्यार के बारे में

विराट कोहली का पहला प्यार नहीं हैं अनुष्का शर्मा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 5 Nov 2017, 11:35 AM IST

virat

नई दिल्ली। विराट एक ऐसा नाम एक ऐसी सेलेब्रिटी बन चुके हैं, जिनका कोई भी स्टैप अब सुर्खियां बन जाता हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास तौर से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर, हाल ही में आए उनके टीवी कर्मशल एड के बाद तो दोनों के रिश्ते की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। दोनों का प्यार दोनों की आंखों में इस कदर है, कि सामने वाला इंसान भी टीवी पर बैठकर बता सकता है कि दोनों एक्टिंग नहीं बिल्कुल नेचुरल बोल रहे हैं। वीडियो में शादी के दौरान यह जोड़ी एक-दूसरे को सात वचन देती नजर आ रही है।
बता दें, इंडिया के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। अनुष्का के भाई करुणेश अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। वे विराट को लंबे समय से जानते हैं।

लेकिन आपको पता है कि विराट का पहला प्यार अनुष्का नहीं हैं? जी हां, अनुष्का से मिलने से पहले ही विराट एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में थे और वो कोई और नहीं, बल्कि करिश्मा कपूर थीं। अब भी अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आपको बता दें कि खुद विराट ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है और करिश्मा को अपना 'फर्स्ट क्रश' बताया है। एक समय में करिश्मा सुपरस्टार थीं और उन पर जान छिड़कने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी थी। इनमें विराट भी शामिल थे और उन्हें व उनकी एक्टिंग को पसंद करते थे।

विराट बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें करिश्मा कपूर बहुत पसंद थी। वह उनकी कोई फिल्म मिस ही नहीं करते थे। विराट बताते हैं कि वैसा अगर उन्हें अगर किसी से सच्चा प्यार है, तो वह उनका गेम, उनका क्रिकेट है। विराट का कहना है कि यह प्यार न कभी कम हुआ है, न कभी कम होगा। एक टीवी शो के दौरान विराट ने हाल में कहा था कि मैं उस देश का कप्तान हूं जहां की आबादी लगभग 130 करोड़ है। उस देश में टीम के 15 खिलाड़ियों में आना और फिर बतौर कप्तान खेलना... मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। ऐसे में मेरा फर्ज बनता है कि मैं इस जगह पहुंचकर और मेहनत करूं।