बॉलीवुड

Daughter’s Day 2021: अमिताभ बच्चन का बेटी श्वेता के लिए इमोशनल पोस्ट, लिखा- बिना बेटियों के संसार, समाज, संस्कृति…

अमिताभ बच्चन ने 'डॉटर्स डे' अपनी बेटी श्वेता नंदा के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ बेटी श्वेता की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है बिना बेटियों के संसार, समाज, संस्कृति कुछ नहीं।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2021, 12:01 PM IST
Amitabh Bachchan post for Shweta Bachchan on Daughter’s Day 2021
Amitabh Bachchan and Shweta Bachchan

नई दिल्ली: Daughter’s Day 2021: हर साल 26 सितंबर के दिन को पूरी दुनिया ‘डॉटर्स डे' के तौर पर मनाती है। इन दिन जहां सभी लोग अपनी बेटियों के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। वहीं, एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपनी बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ बेटी श्वेता की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है बिना बेटियों के संसार, समाज, संस्कृति कुछ नहीं।

पहली पोस्ट की फोटो में अमिताभ और श्वेता साथ में हंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है, ‘बेटियां बेस्ट होती हैं, हर दिन समर्पित अपनी बेटी को। वहीं, इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, “बेटी दिवस की शुभकामनाएं...परंतु हर दिन बेटी के नाम।

वहीं, दूसरे पोस्ट में श्वेता बच्चन अपने पिता की ओर प्यार से देख रही हैं और बिग बी सर झुकाए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ नेे लिखा, “बेटी दिवस की शुभकामनाएं। बेटियां न होती तो संसार, समाज, संस्कृति सब के सब नदारद। अपने पापा के इन पोस्ट पर श्वेता ने भी कमेंट किया है और लिखा है, 'लव यू पापा'।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 17 मार्च 2021 को बेटी श्वेता के 47वें बर्थडे पर उनके साथ दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर श्वेता के बचपन की है, जिसमें वह अपने पिता की गोद में बैठी हैं। दूसरी तस्वीर एक फोटोशूट की है। इस एक कोलाज में चार भागों में बांटा गया है। इसे शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा था, 'बेटियां बेस्ट होती हैं।'

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता के बीच की बॉन्डिंग काफी प्यारी है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

Updated on:
26 Sep 2021, 12:01 PM IST
Published on: