1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब रेखा ने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को लिखा था प्यार भरा खत, कही थी ये बातें

साल 2017 जब ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में 20 साल पूरे किए थे। तब रेखा ने ऐश्वर्या रॉय के लिए एक इमोशनल खत लिखा थ। इस खत में उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। रेखा ने इस चिट्ठी की शुरुआत 'मेरी ऐश' और खत्म 'रेखा मां' से की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 26 Sep 2021, 10:14 AM IST

When actress Rekha wrote an emotional letter to Aishwarya Rai

Rekha with Aishwarya Rai

नई दिल्ली: Rekha emotional letter to Aishwarya Rai: बहुत कम ही लोग ये जानते होंगे कि एक्ट्रेस रेखा (Rekha) और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच एक खूबसूरत सा रिश्‍ता है। दोनों एक्टर्स के बीच आपसी सम्मान का रिश्ता इतना ज्यादा है कि ऐश्वर्या सीनियर एक्ट्रेस को 'रेखा मां' कहकर बुलाती हैं।

साल 2017 जब ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में 20 साल पूरे किए थे। तब रेखा ने ऐश्वर्या रॉय के लिए एक इमोशनल खत लिखा थ। इस खत में उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। रेखा ने इस चिट्ठी की शुरुआत 'मेरी ऐश' और खत्म 'रेखा मां' से की थी।

तुमने हर रोल को बखूबी निभाया
रेखा ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि ‘तुमने हर रोल को बखूबी निभाया है चाहे वो रोल रीयल लाईफ से जुड़ा हो या रील लाईफ से। तुम्‍हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बगैर किसी बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है। वह अपनी मंजिल पर इस इरादे के साथ पहुंचती है कि व‍ह अपनी पहचान खोने नहीं देगी।

रेखा ने इस खत में आगे लिखा था कि भले ही लोग ये भूल जायें कि तुमने क्‍या कहा, तुमने क्‍या किया, लेकिन लोग कभी यह नहीं भूल पायेंगे कि तुमने लोगों को कैसा एहसास कराया। तुम अपने आप में संपूर्ण हो, तुम्‍हें दुनिया में कुछ भी साबित करने की जरुरत नहीं है।

आराध्‍या की मां का किरदार पसंद
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आगे लिखा था कि ' बेबी, तुमने एक लंबा सफर तय किया है। कई रुकवटों को पार किया और ऊंचाई हासिल की है। तुम्‍हें जो भी रोल मिले, तुमने उसे बेहतरीन तरीके से निभाया। रेखा ने आगे लिखा था कि आराध्‍या की मां का तुम्‍हारा किरदार मुझे सबसे ज्‍यादा खुशी देता है। तुम्‍हारे लिए बेइंतहा खुशी की दुआ करती हूं। बहुत सारा प्‍यार, जीते रहो...रेखा मां।'

यह भी पढ़ें: इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पहने थे 200 किलो सोने के गहने, 70 सुनारों ने मिलकर बनाए थे, सुरक्षा में लगे थे 50 बॉडीगार्ड