बॉलीवुड

‘ब्लैकमेल’ में क्रिएटिविटी और इरफान की एक्टिंग को देखकर खुश हुए महानायक

एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा,'ऐसी क्रिएटिविटी देखकर खुश हूं

2 min read
Apr 01, 2018
Amitabh bachchan

इरफान खान की आगामी फिल्म 'ब्लैकमेल' के ट्रेलर और गाने खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। ऐसे में अभिनय देव निर्देशित फिल्म 'ब्लैकमेल' की अनूठी कहानी के लिए दर्शकों को बस अब थोड़ा ही इंतजार करना बाकी है। हाल में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इरफान की इस फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। बिग बी ने ट्विटर पर इरफान और अन्य कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा,'ऐसी क्रिएटिविटी देखकर खुश हूं।'

अमिताभ ने लिखा...
रविवार सुबह बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,'आज मैंने एक दिलचस्प फिल्म देखी...'ब्लैकमेल'। जिसकी बहुत ही अच्छी स्क्रीनप्ले, अनोखी कहानी, शानदार परफॉर्मेंस,शानदार प्रजेंटेशन और एडिटिंग...उत्कृष्ठ अभिनेता इरफान खान के साथ कुछ नए चेहरे...ऐसी क्रिएटिविटी देखकर मैं बहुत खुश हूं।'

ये भी पढ़ें

कास्टिंग काउच पर बयान देकर फंसी रकुल, टॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लिया आड़े हाथों

इलाज के लिए विदेश में हैं इरफान
हालांकि, इरफान खान इन दिनों विदेश में न्यूरो एंडोक्राइन बीमारी का इलाज करा रहे हैं। अभिनय ने कहा, 'हिंदी मिडियम स्टार इरफान चाहते हैं उनकी फिल्म 'ब्लैकमेल' तय समय पर 6 अप्रेल को ही रिलीज हो। वहीं फिल्म का प्रमोशन और गाने जिस तरह से चल रहे इन सब चीजों को देखकर इरफान बहुत खुश हैं। अभिनय ने कहा,'मुझे आशा है कि इरफान एक बार फिर टीम के साथ फिल्म देखेंगे।'

अभी दूसरे प्रोजेक्ट रोक दिए हैं
इरफान ने अपनी अन्य फिल्में जो इसी साल रिलीज होने वाली थी, बीमारी के चलते अभी उन्हें रोक दिया है। वह विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग शुरू करने वाले थे। इरफान की बीमारी का पता चलने के बाद विशाल ने कहा था,'इरफान एक योद्धा हैं और हम जानते हैं कि वह इस लड़ाई को जीत जाऐंगे।' इसके बाद दीपिका, प्ररेणा और किअर्ज एंटरटेनमेंट ने अपनी फिल्म को इरफान के लौटने के बाद शुरू करने का निर्णय लिया। अभिनय देव निर्देशित फिल्म 'ब्लैकमेल'में इरफान के साथ, कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता और अरुणोदय सिंह भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 अप्रेल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें

सोहा और कुणाल ने इस तरह सेलिब्रेट किया इनाया का हाफ बर्थडे
Published on:
01 Apr 2018 04:01 pm
Also Read
View All