बॉलीवुड

जया बच्चन से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे अमिताभ बच्चन, पिता की वजह से ये सपना रह गया अधूरा

फिल्म 'जंजीर' के रिलीज होने के बाद अखबारों में अमिताभ बच्चन और जया की प्रेम लीलाओं के होने लगे थे चर्चे। पिता की वजह अमिताभ को शादी करने का फैसला बहुत जल्दी लेना पड़ा था।
3 min read
• •
Updated: 24 Feb 2022, 11:57 AM IST
जया बच्चन से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे अमिताभ बच्चन, पिता की वजह से ये सपना रह गया अधूरा
जया बच्चन से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे अमिताभ बच्चन, पिता की वजह से ये सपना रह गया अधूरा

कहा जाता है की जब शादी करने का फैसला जल्दबाजी में किया जाता है तो वो शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलती है, पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ इसके बिल्कुल उलट हुआ है। अगर आपकी जिंदगी के हर मोड़ पर आपकी जीवन संगिनी हर मोड़ पर आपका साथ दे तो जल्दबाजी में लिया गया फैसला भी सफल होता है। फिल्मों के इस बेताज बादशाह की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक बार बताया था कि किस तरह वो जया से शादी करने के लिए तैयार हुए थे।

अमिताभ बच्चन ने ही अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है की वो जया बच्चन शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। वो कुछ समय तक अपने फिल्मी कॅरियर पर ध्यान देना चाहते थे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि "फिल्‍म 'जंजीर' को रिलीज हुए ज्यादा दिन नहीं हुए थे। हमने फैसला किया था कि अगर यह फिल्म सफल रही तो हम दोस्तों के साथ इसका जश्न लंदन में मनाएंगे लेकिन हमारा यह फैसला पिताजी को मंजूर नहीं था। उनका कहना था कि शादी करके ही मैं जया के साथ लंदन जाऊं। हमें यह फैसला मानना पड़ा।"


जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'गुड्डी' से की थी। जया को क्या पता था कि इस गुड्डी फिल्म के कारण उन्हें अपना सपनों का राजकुमार मिलेगा। 'सात हिंदुस्तानी' से अपना कॅरियर शुरू करने वाले अमिताभ बच्चन पहली बार जया बच्चन से गुड्डी के सेट पर ही मिले थे। उन्हें यह फिल्म तो नहीं मिली, लेकिन जया से उनका परिचय जरूर हो गया था।


इस परिचय के बाद से ही बिग बी और जया के मिलन की शुरुआत हो गई। वो जया से मिलने उनके फिल्म इंस्टीट्यूट के कन्वोकेशन में भी जा पहुंचे थे। इन दोनों की जोड़ी को पहली बार एक साथ फिल्म 'बंसी बिरजी' में देखा गया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिर दोनों फिल्म 'अभिमान' में एक साथ नजर आए। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में कुछ ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। फिर दोनों की जोड़ी को फिल्म 'जंजीर' में देखा गया, ये फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर की सत्रहवीं फिल्म थी। इस फिल्म के बाद से ही जया और अमिताभ के प्रेम की चर्चा सुर्खियां बटोरने लगी।


साल 1973 में जया के पिता के पास बिग बी ने फोन किया और उन्होंने उनसे कहा कि आप मुंबई आकर अपनी बेटी से मिल लें। तब जाकर जया ने अपने दिल की बात अपने पिता को बताई। कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ व्यवहार में विनम्र थे। यही बात जया के पिता को प्रभावित कर गई और उन्होंने दोनों के रिश्ते के लिए 'हां' कर दी।

यह भी पढ़ें:फिल्म 'गहराइयां' में ट्विटर यूजर ने पकड़ी इतनी बड़ी गलती, क्या आपको आई थी नजर?


आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की बारात मे केवल पांच लोग ही आए थे। और जया की ओर से उनके माता-पिता और बहनों के अलावा, एक्टर असरानी और फरीदा जलला बारात में आए। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है की अमिताभ की शादी में पूर्व प्रधान मंत्री रह चुके राजीव गांधी भी उनकी शादी में शरीक हुए थे, उनके साथ संजय गांधी भी थे।


शादी के तुरंत बाद अमिताभ-जया हनीमून मनाने लंदन चले गए। यह इन दोनों की पहली विदेश यात्रा थी। जया बच्चन ने कभी भी रेखा या अन्य किसी अभिनेत्री को लेकर अमिताभ बच्चन पर शक नहीं किया। जया ने अपनी शादी का आधार विश्वास को बनाए रखा जिस कारण हर मुश्किल घड़ी में भी वो एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।

यह भी पढ़ें:श्रीदेवी को शूटिंग के दौरान मशहूर विलेन रंजीत ने मारा था हंटर, मगर अचानक खुद ही रोने लगे, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा