बॉलीवुड

‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग के दौरान त​बीयत खराब होने पर अमिताभ ने लिखा इमोशनल ब्लॉग

अमिताभ बच्चन की तबीयत 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग के दौरान अचानक हुई खराब...
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2018, 1:11 PM IST
amitabh bachchan
amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग के दौरान अचानक खराब हो गई है। मुंबई से डॉक्टर्स की एक टीम प्राइवेट जेट से जोधपुर पहुंची। बिग बी की जांच के डॉक्टर्स की टीम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अमिताभ की तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है।

तबीयत बिगड़ने से पहले ही किया ट्वीट:
इस दिनों अमिताभ जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अमिताभ ने सुबह 5 बजे ब्लॉग लिखा और अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की एक टीम जांच के लिए आएगी और उन्हें 'सेट' कर देगी।

अमिताभ ने लिखा ब्लॉग में :
अमिताभ ने अपनी तबीयत बिगड़ने से पहले अपने ब्लॉग में लिखा- 'सुबह के 5 बजे, एक नई सुबह की शुरूआत, कुछ लोग जीने के लिए काम करते हैं और मेहनत करते हैं। यह कठोर है, बिना मुश्किल के कुछ हासिल नहीं होता, काफी संघर्ष, निराशा और दर्द होगा...तभी हम सभी की उम्मीदें पूरी होंगी...कभी होंगी और कभी नहीं...जब वे नहीं कहे तब हमें अपना बेहतर देने की आवश्यकता है।'

उन्होंने लिखा, 'डॉक्टरों की टीम मेरे शरीर की जांच के लिए आ रही है। वो मुझे फिर सेट कर देंगे .. मैं आराम करूंगा और आगे क्या होगा इसके लिए आपको सूचित करता रहूंगा।'

श्रीदेवी के निधन से पहले भी किया था ट्वीट:
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन से जहां पूरा देश सदमे में है। वहीं अमिताभ बच्चन को श्रीदेवी की मौत से पहले ही पूर्वाभास हो रहा था। उन्होंने इस बात की जानकरी अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, 'न जाने क्यूं , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!

सोशल मीडिया पर हमेशा रहते हैं एक्टिव:
महानायक अमिताभ अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव नजर आते हैं। सही मायने में कहा जाए तो उनके दिन की शुरुआत सोशल मीडिया से ही होती है। वह छोटी से छोटी बात अपने फैन्स से शेयर करते रहते हैं।

Published on:
Also Read
View All