26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में चल रही ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान शूटिंग में बिगड़ी बिग बी की तबीयत, मुबंई से आ रही चिकित्सक टीम

पहले दिन उनके साथ उनका निजी कुक आने से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि उनकी तबीयत खराब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 13 Mar 2018, 11:27 AM IST

shooting of thugs of hindostan in jodhpur

Thugs of Hindostan, Thugs of Hindostan latest news, Thugs of Hindostan shooting update, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan health issue, jodhpur news

नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान की अपकमिंग मूवी ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग सूर्यनगरी में पिछले कुछ दिनों से चल रही है। यहां मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन में बिग बी के कई शॉट्स फिल्माए जा रहे हैं। वहीं फिल्म की अन्य कास्टिंग की शूटिंग भी चल रही है। इस बीच महानायक बच्चन के बीमार होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। जानकारों के अनुसार बिग बी जब प्रथम दिन जोधपुर आए उसी दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही है और आने के बाद से वह ज्यादातर समय विश्राम ही करते रहे।

अजीत भवन के कक्ष में ही भोजन ले रहे थे। पहले दिन उनके साथ उनका निजी कुक आने से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। मुंबई में भी उन्हें पिछले सप्ताह कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर सुबह पांच बजे कहा की उनकी डॉक्टरों की टीम जोधपुर आ रही है और फिल्म में युद्ध के सीन भारी भरकम कॉस्ट्यूम के कारण उन्हें थकावट सी महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम उन्हें वापस रिफ्रेश कर देगी। इन दिनों जोधपुर के मेहरानगढ़ में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग लगातार जारी है। सोमवार रात को शूटिंग का नाइट शिफ्ट होने के कारण अमिताभ बच्चन ने कई युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण सीन पूरे किए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सुबह पांच बजे अपने डॉक्टर के आने की टीम की सूचना दी और वह शूटिंग के कारण थकावट के बाद रिफ्रेश होने डॉक्टरों की टीम को मुंबई से चार्टर प्लेन से जोधपुर बुलाया है। बताया जा रहा है कि १२.३० बजे तक उनकी चिकित्सक टीम जोधपुर पहुंच जाएगी। यह भी जानकारी आई है कि रात ३ बजे अमिताभ की तबियत खराब होने लगी थी। उन्होंने शूटिंग रोक कर आराम किया। फिर पांच बजे अपने ब्लॉग पर यह जानकारी अपलोड की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग