13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
VIDEO : बच्चों को खाना खिला ये महिला कर बैठी एेसा काम, उड़ गए घरवालों के होश
Play video

VIDEO : बच्चों को खाना खिला ये महिला कर बैठी एेसा काम, उड़ गए घरवालों के होश

मृतका ने सुबह उठते ही बच्चों को खाना खिलाया तथा कथा सुनने गई।

Google source verification

पीपाड़सिटी/जोधपुर. शहरी क्षेत्र के पीपली बास में सोमवार को दिन में एक महिला ने घर में ही फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस के अनुसार पीपली बास में रहने वाली महिला रेखा पत्नी घनश्याम सोनी ने अपने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर छत पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस उप निरीक्षक राजेन्द्र खदाव मौका पर पहुंचे। इस दौरान मृतका के खवासपुरा पीहर से परिजन भी आ गए। मृतका ने सुबह उठते ही बच्चों को खाना खिलाया तथा कथा सुनने गई। दोपहर 12 बजे घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गई और पंखे से लटक गई। इस दौरान घर पर परिजन भी थे। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव सौप दिया तथा जांच शुरू कर दी है। निसं