बॉलीवुड

बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को दी दिवाली की शुभकमानाएं, अमिताभ ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

एक फोटो में वो अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 27, 2019
amitabh bachchan

दिवाली के त्योहार को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में भी काफी उत्साह है। कुछ स्टार्स सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम आता है। अमिताभ ने एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर दिवाली की ही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

अमिताभ ने ट्विटर पर दो थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। एक फोटो में वो अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। जया इसमें अमिताभ का हाथ पकड़े हुए हैं। दोनों ही तस्वीर में एक्टर हाथों में फुलझड़ी जलाए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्धि, सदा।' साथ ही उन्होंने लिखा, 'सभी बधाइयों के जवाब के रूप में स्‍वीकार करें। व्यक्तिगत रूप से सभी को जवाब दे पाना असंभव है।'

अमिताभ के अलावा अन्य सेलेब्स ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,'आप सभी को बहुत-बहुत समृद्ध और शांतिपूर्ण दिवाली की शुभकामनाएं। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आप सभी को प्यार। शुभ दीपावाली। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'

इनके अलावा करण जौहर, अरमान मलिक सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी।

Published on:
27 Oct 2019 01:27 pm
Also Read
View All