बॉलीवुड

आखिरकार अमिताभ ने भी मीटू कैंपेन पर दिया बयान, पिछली बार इग्नोर कर दिया था बड़ा मुद्दा

अमिताभ बच्चन ने हाल में अपने जन्मदिन पर मीडिया से मीटू कैंपेन को लेकर खुलकर बातचीत की।
2 min read
• •
Oct 12, 2018
Search famous INDIA talent street singer
Search famous INDIA talent street singer

बॅालीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने हाल में अपने जन्मदिन पर मीडिया से मीटू कैंपेन को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'कोई भी महिला किसी भी दुर्व्यवहार, या अपमानजनक आचरण का शिकार नहीं बननी चाहिए। खासतौर पर काम करने वाली जगह पर। ऐसी घटनाओं को तुरंत नोटिस में लाया जाना चाहिए और तुरंत इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।'

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च पर जब बिग बी से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद को लेकर बात की गई तो उन्होंने बहुत का चौंकाने वाले जवाब दिया। एक्टर ने कहा, ' न तो मैं तनुश्री हूं और न ही नाना पाटेकर। आपके इस सवाल का जवाब मैं कैसे दूं।' बिग बी के इस बयान से सभी चौंक गए थे।'

बच्चन साहब के इस बयान से बाद तनुश्री काफी दुखी हुई। तनुश्री ने कहा था, 'मैं दुखी हूं क्योंकि लोग सामाजिक मुद्दों पर फिल्में तो बनाते हैं, लेकिन जब ऐसे ही किसी मुद्दे पर स्टैंड लेने की बात आती है तो वो चुप रहते हैं।'

बता दें अमिताभ जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में दिखाई देंगे। इसके अलावा इन दिनों वह करण जौहर के प्रोजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Published on:
12 Oct 2018 10:17 am
Also Read
View All
“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म

अचानक सलमान खान के पास पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा हाथ और दिया धक्का, वीडियो आया सामने