रिलीज हुए फर्स्ट लुक कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं बिग बी:
चिरंजीवी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन गेस्ट अपीयरेंस दे रहे हैं। पोस्टर में उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर आ रहा है। चेहरे पर सफेद दाढ़ी, माथे पर लाल टीका और आंखों में शांति। बिग बी की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' साउथ इंडियन फिल्म में उनके इस फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अमिताभ हैदराबाद में कर रहे थे। फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' एक बायोपिक है। जो स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को चार भाषाओं तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा