बॉलीवुड

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी के किसानों को कर्जमुक्त करेंगे महानायक अमिताभ

वह किसानों से मुलाकात कर खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है
2 min read
Nov 20, 2018
Amitabh bachchan
Amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे और उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। अमिताभ के प्रवक्ता ने कहा कि वह 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे।

4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे:
बताया जा रहा है कि महानायक उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे। अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस: वन टाइम सेटलमेंट' किया है।

26 नवंबर को करेंगे किसानों से मुलाकात:
वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है। इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता से पूछे जाने पर उन्होंने पुष्टि कर बताया, अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है।

महाराष्ट्र के किसानों कािे भी चुकाया था कर्ज:
उन्होंने पहले महाराष्ट्र के किसानों का ऋण भी चुकाया था। करीब 70 किसानों का चुनाव कर उन्हें निजी तौर पर मुंबई बुलाया गया है जहां उन्हें सीधे अमिताभ की ओर से ऋण के भुगतान संबंधी बैंक के पत्र सौंपे जाएंगे।

Published on:
20 Nov 2018 03:26 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा