बॉलीवुड

पिता ने रखी थी ऐसी शर्त, अमिताभ और जया बच्चन ने जल्दबाजी में रचाई शादी, जानें क्या है पूरा मामला

खुद बिग बी ने किया खुलासा, इसलिए मैंने और जया बच्चन ने जल्दबाजी में रचाई शादी...
2 min read
May 30, 2020
amitabh bachchan
amitabh bachchan

बॉलीवुड के सबसे आदर्श के कपल्स माने जाने वाले अमिताभ ( amitabh bachchan ) और जया बच्चन ( Jaya Bachchan ) की जोड़ी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को लगभग 47 साल हो चुके हैं। अमिताभ और जया की शादी की सालगिरह भी करीब है। 3 जून को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ और जया बच्चन अपनी शादी की 47 वीं सालगिरह मनाने वाले हैं। इन दोनों दिग्गजों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से चर्चा शुरू हो गई है।

बिग बी ने खुद किया था खुलासा
इन दोनों सुपरस्टार्स की शादी से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी है। क्या आप जानते हैं जया और अमिताभ बच्चन ने जल्दबाजी में शादी क्यों की थी। इस बात का खुलासा इन दोनों सुपरस्टार्स ने खुद किया था। अगर महानायक अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी की बात करें तो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। उस दौर में यह दोनों सुपरस्टार्स थे और एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे। हालांकि शादी की कहानी इतनी दिलचस्प है कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

अमिताभ ने अपने एक पुराने वीडियो में अपनी शादी की कहानी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि बात उस दौर की है जब जया और मैं 'जंजीर' फिल्म में काम कर रहे थे। उस समय टीम ने फैसला किया था कि अगर यह फिल्म सफल होती है तो हम लंदन छुट्टियों पर जाएंगे।

पापा ने कर दिया था साफ इनकार
लंदन ट्रिप के बारे में मैंने अपने पापा को बताया। उन्होंने पूछा कि मेरे साथ और कौन-कौन जा रहा है। महानायक ने बताया कि जया का नाम सुनते ही उन्होंने कहा कि बिना शादी किए तुम उसके साथ लंदन नहीं जा सकते। पापा की बात सुनकर मैंने कहा ठीक है हम कल ही शादी कर लेते हैं। इस तरह हमने जल्द ही सब कुछ ऑर्गेनाइज किया और अगले ही दिन शादी की और फिर लंदन ट्रिप पर निकल गए। तो ऐसे अचानक हुई थी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी।

Updated on:
30 May 2020 01:40 pm
Published on:
30 May 2020 12:45 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: धनुष को ‘रायन’ के लिए एक और पुरस्कार, यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’