बॉलीवुड

अमिताभ-शशि की मां थीं बॉलीवुड की देवी, लोग छूते थे पैर,देखें वीडियो

लोग उन्हें 'बॉलीवुड की मां' के नाम से ही जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अपने जामने की दिग्गज अदाकारा निरूपा रॉय की...
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2017, 8:29 PM IST
nirupa roy
nirupa roy

कभी-कभी एक्टरों के निभाए कुछ किरदार लोगों के दिलों में इस कदर रच-बस जाते हैं कि वो उनकी असल जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इसका असर बहुत ज्यादा देखा जाता है। लेकिन जहां तक बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा की बात है, तो यहां भी एक हीरोइन ऐसी रही हैं, जिन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। लोग उन्हें 'बॉलीवुड की मां' के नाम से ही जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अपने जामने की दिग्गज अदाकारा निरूपा रॉय की।

बता दें कि निरूपा रॉय ने अपने कॅरियर में जितनी भी फिल्में कीं, उनमें से ज्यादातर में वो मां के किरदार में ही नजर आईं, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि निरूपा रॉय ने 1-2 नही, बल्कि 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था और एक फिल्म में बोल्ड सीन भी दिया था। निरूपा रॉय देवी ने देवी के किरदार में इस कदर छाप छोडऩे में कामयाब रहीं कि लोग उन्हें सचमुच की देवी मानने लगे थे। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि लोग उनके घर जाकर उनके पैर छूते और भजन गाते थे। यह बात 50 के दशक की है। उस दशक में निरूपा रॉय को धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ उन्होंने दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं।

कई फिल्मों में निरूपा रॉय ने हीरोइन के रूप में भी काम किया, लेकिन 70 और 80 के दशक में निरूपा रॉय ने मां के किरदार निभाने शुरू कर दिए, जिसकी वजह से उन्हें 'बॉलीवुड की मां' के नाम से जाना जाने लगा। निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल प्ले किया और उन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। बेशक, अपने कॅरियर के आखिर दौर में वो ज्यादातर मां के किरदार में नजर आईं, लेकिन उन्हें धार्मिक फिल्मों के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल