
engeged
बॉलीवुड में रिश्तों का बनना-बिगडऩा आम बात है। यहां आए दिन अफेयर की चर्चा होती है, तो साथ ही ब्रेकअप को लेकर भी सितारे ज्यादातर चर्चा में रहते हैं। एक ओर जहां मीडिया में इनके अफेयर की खबरें छाई रहती हैं, वहीं वे इंकार करते-करमे नहीं थकते। लेकिन कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क कभी नहीं छिपता...। सितारों की डेट खबरें आए दिन आती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के रिलेशनशिप, उनकी शादी हमेशा ही उनके फैंस के बीच कौतूहल का विषय रहती है। बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होने एक-दूसरे के साथ फिल्म करते रिलेशनशिप में आ गए...जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया। सगाई हुई, लेकिन फिर न जाने ऐसा क्या हुआ कि रिश्ता टूट गया और शादी नहीं कर पाए...एक रिपोर्ट
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
अक्षय और शिल्पा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। शिल्पा को जब पता चला कि अक्षय एक ही समय में उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना के भी साथ हैं, तो शिल्पा ने उनसे किनारा कर लिया। कहते हैं कि अक्षय और शिल्पा की सगाई तक हो गई थी, लेकिन यह रिश्ता शादी से पहले ही दम तोड़ दिया।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
दोनों ही बॉलीवुड के बड़े खानदानों के बच्चे हैं। कुछ दिनों तक डेट करने के बाद साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन वाले दिन इनकी सगाई हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि करिश्मा की मां बबिता नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी हो, वहीं कुछ का कहना है कि करिश्मा शादी के बाद भी फिल्में करना चाहती थीं, जो जया बच्चन को नहीं पसंद था। इसके अलावा भी इस रिश्ते के टूटने की वजहें सामने आईं।
साजिद खान और गौहर खान
इन दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा खबरें नहीं हैं। हां, विकीपीडिया में दोनों के रिश्ते का जिक्र मिलता है। इसके मुताबिक, ये उस वक्त की बात है, जब दोनों फेमस नहीं थे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने २००३ में सगाई की थी। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में साजिद ने कुबूल भी किया था कि उन्होंने २००३ में किसी से सगाई की थी। कहते हैं ये रिश्ता जैकलीन फर्नाडिस की वजह से टूटा था, क्योंकि साजिद और जैकलीन के अफेयर की चर्चा खूब हुई थी।
उपेन पटेल और करिश्मा खन्ना
दोनों ‘बिग बॉस’ के दौरान करीब आए थे। इसके बाद एमटीवी स्कूल और नच बलिए में भी दोनों साथ नजर आए। नच बलिए में उपेन ने करिश्मा को प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। बाद में किसी वजह से इनका ब्रेकअप हो गया। कई बार तो इन्हें सरेआम लड़ते-झगड़ते भी देखा गया।
राखी सावंत और इलेश पुर्जनवाला
‘राखी के स्वयंवर’ शो में राखी ने 15 कांटेस्टेंट में से कनाडा के बिजनेसमैन इलेश को चुना। दोनों ने शो पर ही सगाई की और शो खत्म होने के बाद सगाई तोड़ दी। जहां राखी ने इस बारे में कोई और वजह बताई, वहीं इलेश ने कहा कि राखी ने उन्हें अपने कॅरियर को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल किया।
मल्लिका शेरावत और विजय सिंह
मल्लिका ने शो द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका में सबसे कम ऐज के विजय को चुना। शो के खत्म होने के बाद में नवम्बर 2013 तक ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर बाद में अचानक इनका ब्रेकअप हो गया।
सलमान खान और संगीता बिजलानी
इनके बारे में ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों की शादी का कार्ड भी छप चुका था, लेकिन आखिरी मिनट में संगीता ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों 90 के दशक के दौरान कपल थे। जसीम खान की बुक ‘बीइंग सलमान’ के अनुसार 27 मई 1994 को इनकी शादी होने वाली थी। सलमान के अफेयर्स के बारे में किसी से कुछ नहीं छिपा। संगीता ने बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। संगीता का अब भी सलमान के परिवार में आना-जाना है। लेकिन, कभी संगीता ने एक चौंकाने वाली कही थी, कि सलमान कभी किसी के पति नहीं बन सकते। आखिर, संगीत के इस बयान के पीछे की सच्चाई क्या है...ये तो सिर्फ और सिर्फ संगीता ही जानती होंगी।
विवेक ओबेराय और गुरमीत ग्रिल
‘शोबिज’ शो में आने से पहले विवेक की सगाई गुरप्रीत से हो गयी थी। ऐसी बात सामने आई थी कि विवेक के बिजी शेड्यूलकी वजह से दोनों में दूरियां आ गईं। विवेक और ऐश्वर्या का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा है।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
फिल्म मोहरा के ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने में रवीना और अक्षय की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद साल 1994 के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। यहां तक दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन तीन साल बाद दोनों का रिलेशनशिप टूट गया। इसके लिए अक्षय का ही दोषी ठहराया गया। कहते तो ये भी हैं कि अक्षय का जिन-जिन अभिनेत्रियों से अफेयर रहा, उन सभी से अक्षय ने सगाई भी की।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
11 Sep 2017, 5:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन




