बॉलीवुड

पति की दूसरी शादी के लिए अमृता ने बेटी सारा को खुद किया था तैयार, दी ये नसीहत

चैट शो के दौरान सारा ने बेहद ही इमोशनल कर देने वाली बात का खुलासा किया।    
2 min read
Nov 19, 2018
saif ali khan
saif ali khan

फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड के तमाम स्टार गेस्ट बनकर पहुंचते हैं। इसी दौरान वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा भी करते हैं। इसी चैट शो में सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने कई राज पर से पर्दा उठाया। सैफ ही नहीं बल्कि सारा ने भी कई ऐसी बाते बताई जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। सारा ने बताया कि किस तरह उनकी मां अमृता ने उन्हें अपने पिता की दूसरी शादी में शिरकत करने के लिए तैयार किया।

मां ने किया था पिता की दूसरी शादी में जाने के लिए तैयार:
चैट शो के दौरान सारा ने बेहद ही इमोशनल कर देने वाली बात का खुलासा किया। सारा ने बताया, 'मेरी मां ने मुझे खुद अपने हाथों से पिता की दूसरी शादी के दिन पर तैयार किया था। उस दिन सभी ये सोच रहे थे कि मेरी मां ऐसे मौके पर असहज महसूस करेंगी या फिर करीना के लिए ऐसा कुछ होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था बिलकुल भी नहीं।' सारा ने कहा- 'मेरी मां ने पापा की शादी पर मुझे भेजते हुए कहा था वहां अच्छा समय बिताओ और अपने पिता के लिए वहां रहो।

शादी के दिन सैफ ने अमृता को लिखा था लेटर:
सैफ ने करन को उनके चैट शो बताया कि उन्होंने शादी के दिन अमृता को एक लेटर लिखा था। इस लेटर में उन्होंने एक्स वाइफ पत्नी अमृता सिंह को उनकी आगे की लाइफ के लिए शुभकामनाएं दी थी। यही नहीं सैफ ने इस लेटर को अमृता के पास भेजने से पहले करीना को भी पढ़ाया था। करीना ने न सिर्फ इस बात का पूरा सपोर्ट बल्कि उन्होंने ही सैफ को कहा था ये लेटर अमृता सिंह को भेजें।

Published on:
19 Nov 2018 12:36 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा