बॉलीवुड

गब्बर उर्फ़ अमज़द खान ने 14 साल की लड़की को कहा था जल्दी से बड़ी हो जाओं, तुमसे शादी करनी है

फिल्मी दुनिया के सबसे खतरनाक विलन गब्बर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं. अमजद खान की शादी साल 1972 में शेहला खान से हुई थी। बताया जाता है कि अमजद जब पहली बार शेहला से मिले थे तब शेहला की उम्र 14 साल थी।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2022, 4:37 PM IST
Amjad Khan

‘कितने आदमी थे’ और ये ‘हाथ मुझे दे दे ठाकुर’ जैसे शोले फिल्म के कई मशहूर डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर है। इन डायलॉग्स को फिल्म ‘शोले’ में बोला था दिग्गज अभिनेता अमजद खान ने, जिन्होंने इस फिल्म मे गब्बर की भूमिका अदा की थी। 70 और 80 के मशहूर विलन बनकर उभरे अमजद खान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होने सीधा साधा रोल हो या फिर विलेन बनकर हीरो को परेशान करना अपने करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दिए। शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों में अपना नाम बनाने वाले अमजद खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है,

आज हम आपको अमजद खान की लव स्टोरी और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्मी दुनिया के सबसे खतरनाक विलन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। अमजद खान की शादी साल 1972 में शेहला खान से हुई थी। बताया जाता है कि अमजद जब पहली बार शेहला से मिले थे तब शेहला की उम्र 14 साल थी।

अमजद उस समय कॉलेज में थे और दोनों एक साथ खेलने जाया करते थे. दोनों एक दूसरे के पड़ोसी भी थे. इसी दौरान अमजद को शेहला से प्यार हो गया। अमजद ने शेहला से पूछा कि तुम्हारी उम्र क्या है तो उन्होंने 14 साल बताई। तब अमजद ने कहा कि, ‘तुम जल्दी बड़ी हो जाओ मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।’

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता की पत्नी शेहला खान ने कहा, अमजद खान ने मेरे घर शादी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस दौरान मेरे परिवार के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि मैं शादी करने के लिए बहुत छोटा था, लेकिन उनका प्यार बरकरार रहा और वे कई सालों तक गुपचुप तरीके से मिले और एक दिन हमारे परिवार वालों ने हमारी शादी के लिए हामी भर दी, इस जोड़े ने 1972 में शादी कर ली और एक साल बाद 1973 में, दंपति का एक बेटा शादाब हुआ।

बता दें, अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को पेशावर में हुआ था, अमजद खान को अभिनय विरासत में मिला है, उनके पिता जकारिया खान ने भी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई थी, इसके बाद अमजद ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा, उन्होंने ‘शोले’ के अलावा ‘लावारिस’, ‘हीरालाल-पन्नालाल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘परवरिश’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया।

Updated on:
20 Jan 2022, 4:37 PM IST
Published on: