बॉलीवुड

सोनम के जन्मदिन पर आनंद ने जारी की सोनम की ये अनोखी तस्वीर! लिखी ये दिल छू देने वाली बात

शादी के बाद आनंद आहूजा संग यह सोनम का पहला जन्मदिन है। इस बर्थडे को स्पैशल बनाने में आनंद कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 11:55 AM IST
anand ahuja and sonam kapoor
anand ahuja and sonam kapoor

आज बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद आनंद आहूजा संग यह सोनम का पहला जन्मदिन है। इस बर्थडे को स्पैशल बनाने में आनंद कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी के चलते हाल में आनंद ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनकी एक खास तस्वीर जारी की।

आनंद ने बेहद खास अंदाज में सोनम को जन्मदिन की बधाईयां दी। आनंद ने अपनी पत्नी के बर्थडे पर उनकी एक खूबसूरत सी तस्वीर अपलोड की और लिखा, 'इस तरह सोनम अपने बर्थडे का इंतजार कर रही हैं। ये बस मेरा तरीका है, उन्हें तवज्जो देने का, कैसी सांस रोक देने वाली तस्वीर है, है न!'

गौरतलब है कि पिछले महीने 8 मई को सोनम ने अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। इस शादी में लगभग पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री शरीक हुई थी। शादी के तुरंत बाद 1 जून को सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग ने बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक दी और फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया।

अब सोनम अपना बर्थडे लंदन में मना रही हैं। इस जन्मदिन को वह अपनी खास दोस्त करीना कपूर खान, बहन रिया कपूर, भाई अर्जुन कपूर और पति आनंद आहूजा के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

सोनम कपूर का कॅरियर

अगर सोनम के कॅरियर की बात करें तो वीरे दी वेडिंग के बाद वह निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में भी मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। संजय दत्त पर आधारित इस बॅायोपिक में रणबीर कपूर लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सोनम टीना मुनीम का किरदार अदा करेंगी। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी