
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल में दिल्ली में अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन करती नजर आई।

इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना। हालांकि उनका आउटफिट काफी सिंपल था।

अपनी बोल्ड और स्टाइलिश ड्रेसेज के लिए मशहूर सोनम इस दौरान ट्राउजर टी-शर्ट और बेबी पिंक कलर की जैकेट पहने नजर आईं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की खूब तारीफ हो रही है।

फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य किरदार में हैं।