बॉलीवुड

आनंद काबरा: डॉक्टरी की पढ़ाई को छोड़ चुना फैशन का कारोबार

आनंद काबरा ने मेडिकल की पढ़ाई छोड़ फैशन इंडस्ट्री को करियर के तौर पर चुना
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2018, 6:19 PM IST
anand kabra
anand kabra

फैशन डिजाइनरों की बात हो और आनंद काबरा का जिक्र न हो ऐसा हो ही नही सकता है। आनंद अपने आधुनिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। वो खासतौर से साड़ी डिजाइनों के लिए फैमस हैं। यही नही वो हैदराबाद में खासतौर पर कारा दुपट्टा, जरदोजी वर्क आदि के लिए काफी फेमस हैं।
आनंद ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स लंदन स्कूल ऑफ फैशन से किया है। उनका लेबल 'आनंद काबरा' 2001 में शुरू किया गया था। आनंद फिलहाल हैदराबाद में रहते हैं।

आनंद के डिजाइन किए कपड़ों को कई बड़ी मॉडल और बॉलीवुड डीवा ने पहन कर रैप पर जलवा बिखेरा है।
आनंद ने बहुत की कम उम्र में फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा। वो महज 18 साल के थे जब उन्होंने मैडिकल लाइन को छोड़कर फैशन इंडस्ट्री को अपने करियर के रुप में चुना।
आनंद काबरा का जन्म एक मारवाड़ी परिवार में हुआ। उनके पिता एक डॉक्टर हैं। आनंद अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने भी एमबीबीएस स्नातक किया। आनंद पढ़ाई में बहुत ही अच्छे रहे हैं। वो हमेशा ही क्लास में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट में शामिल रहे। लेकिन बचपन से ही आनंद कुछ हट कर करना चाहते थे। वो बेहद ही क्रिएटिव रहे थे। जिसके चलते उन्होंने बीच में ही अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई को रोक दिया और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए। वहां उन्होंने स्कूल ऑफ़ फ़ैशन से फैशन डिजाइनिंग पूरी की। आनंद का फैशन फील्ड के लिए जुनून देख उनके माता—पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया।

आनंद ने 1997 में अपनी पढ़ाई पूरी करने क बाद 2001 में अपने 'आनंद काबरा' के लेबल का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने अक्टूबर 2006 में भारत में फैशन वीक में अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने स्प्रिंग समर'07 मे अपने डिजाइन को पेश किया। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। वहीं से आनंद को पहचान मिलनी शुरू हो गई। आज आनंद काबरा फैशन की दुनिया के जाने माने चहरों में से एक हैं। जिनके डिजाइन किए हुए कपड़े बॉलीवुड से लेकर देश विदेश तक के लोग पहनते हैं।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन