बॉलीवुड

अनन्या पांडे की बहन ने डिलीवरी से पहले बताया बच्चे का जेंडर, बेबी बंप के साथ पोस्ट किया सब

Ananya Pandey Sister: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन ने मां बनने से पहले ही बच्चे का जेंडर बता दिया है। जिसे सुन फैंस खुश हो गए हैं।  
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 2:20 PM IST
ananya_pandey_cousin_sister_alanna_panday_reveals_gender_of_her_first_baby_video_share.jpg
अलाना पांडे ने डिलीवरी से पहले बताया बच्चे का जेंडर

ananya pandey Sister Alanna Panday: अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे की हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर आई थी। इसी बीच पर कपल ने डिलीवरी से पहले ही बच्चे का जेंडर फैंस को बता दिया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। इसके बाद इस खबर ने तहलका मचा दिया है।

बता दें, अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन जल्द अमेजॅन प्राइम के शो 'द ट्राइब' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। साथ ही वह मां भी बनने वाली हैं। ऐसे में 20 मार्च को अलाना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे का जेंडर बताते हुए प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। अलावा पांडे अपने पति आइवर मैक्रे के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं, वहीं भारत में बच्चे का जेंडर डिलीवरी से पहले जानना गैरकानूनी है।

अलाना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपने पति के साथ गार्डन में बैठी हुई हैं। वहीं, एक केक पर 'बेबी' लिखा हुआ रखा है और केक को हार्ट शेप में सजाया हुआ है। कपल ने अपने बच्चे के जेंडर का खुलासा करने के लिए केक काटा। अलाना इमोशनल हो गईं, क्योंकि अंदर की क्रीम ब्लू थी और दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि पिंक कलर बेबी गर्ल का सिंबल माना जाता है और ब्लू कलर बेबी बॉय के लिए होता है। इसलिए कहा जा रहा है कि अलाना को बेबी बॉय होने वाला है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा