बॉलीवुड

अनन्या पांडे ने अहान पांडे और फिल्म सैयारा को लेकर खुलकर रखी बात, अनीत पड्डा को बोलीं- वो कमाल हैं

Ananya Pandey Koffee with Karan: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' की कामयाबी पर अनन्या पांडे ने बात की। उन्होंने अपने भाई अहान और अनीत पड्डा को लेकर भी बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 9:36 AM IST
Ananya Pandey On Ahaan Pandey And Aneet Padda

Ananya Pandey On Ahaan Pandey And Aneet Padda: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अक्सर अपनी फिल्मों, निजी जिंदगी और परिवार के साथ अपने खूबसूरत रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने जब अनन्या से उनके भाई और 'सैयारा' (Saiyaara) की बड़ी सफलता को लेकर सवाल किया, तो अनन्या के फिल्म सैयारा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। उन्होंने अपने भाई के लंबे संघर्ष, काम के लिए जुनून और इस बड़ी उपबल्धि पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने अनीक पड्डा को लेकर भी बयान दिया।

अनन्या पांडे ने अहान पांडे को लेकर दिया बयान

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अनन्या पांडे पहुंची। ऐसे में अनन्या से जब पूछा गया कि 'सैयारा' के समय उन्हें कैसा महसूस हुआ था, तो अनन्या ने इसे अपने पूरे परिवार के लिए एक सामूहिक सपने के सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि घर के लोग और बाहर के कई लोग भी इस बात के गवाह हैं कि अहान ने इस मुकाम के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है और कितना लंबा इंतजार किया है।

अनन्या ने आगे कहा कि उनके भाई अहान पांडे ने अपने इस सफर में सब कुछ झोंक दिया है और वह अपने काम को लेकर बेहद जुनूनी हैं। अनन्या के मुताबिक, अहान से ज्यादा इस सफलता का हकदार और कोई नहीं हो सकता। जब उन्होंने स्क्रीन पर उन्हें देखा, तो उन्हें पल भर के लिए ऐसा नहीं लगा कि वह अपने भाई को देख रही हैं। वह उनकी परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गई थीं और उन्हें उन पर बेहद गर्व महसूस हुआ।

अनीत पड्डा को लेकर क्या बोलीं अनन्या पांडे?

बातचीत के दौरान जब जब करण जौहर ने अनन्या से अनीत पड्डा को लेकर सवाल पूछा कि क्या उन्हें वह पसंद हैं? तो अनन्या ने बिना हिचकिचाए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अनीत बेहद कमाल की लगती हैं। अनन्या ने 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' (Big Girls Don't Cry) के अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि उस दौरान उन्होंने अनीत के साथ कुछ शूट भी किया था।

अनन्या ने कहा कि वह तब से ही अपने भाई से कहती आ रही थीं कि यह लड़की कमाल की है, सच में कमाल की है। हंसते हुए उन्होंने यह भी जोड़ा कि जाहिर है, उनका भाई भी अनीत को पसंद करता है। अनन्या का यह बेबाक और प्यार भरा अंदाज फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है और उनके परिवार व को-स्टार्स के प्रति यह अपनापन लोगों का दिल जीत रहा है।

बता दें, फिल्म सैयारा 18 जुलाई 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और देखते ही देखते फिल्म ने वर्ल्डवाइड 579.23 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म अनीत पड्डा और अहान पांडे की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज के बाद लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आने लगी थी। वहीं, खबर है कि दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अक्सर पार्टी और बर्थडे पर अनीत पड्डा और अहान पांडे को साथ में देखा जाता है। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर कभी दोनों ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया।

Updated on:
19 Nov 2026, 9:36 AM IST
Published on: