
Munawar Faruqui-Anil Kapoor Viral Video: मुनव्वर फारुकी और बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अनिल कपूर, मुनव्वर फारुकी को नसीहत देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच पर मुनव्वर फारुकी ने अनिल कपूर प्रश्न करते हुए सवाल पूछा कि यहां बैठे मीडिया वाले लिखते हैं कि अनिल कपूर (AK) ने सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है। इस बात पर अनिल कपूर ने जवाब देते हुए कहा, ‘सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता और न ही मुझे कोई रिप्लेस कर सकता है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' को इस बार सुपरस्टार सलमान खान नहीं बल्कि 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे।
बता दें 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगा।